Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
खरसावां मे ओत गुरु कोल लाको बोदरा की मना पुण्यतिथि, समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देकर भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प, kharsawan वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, समाज सुधारक एवं हो भाषा के महान पुरोधा कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु…
खरसावां में देव स्नान पूर्णिमाः पर 108 घडों के जल से महाप्रभु ने किया शाही स्नान, पडे बीमार, 15 दिनो तक अणसर गृह में चलेगा महाप्रभु जगन्न्ााथ का उपचार kharsawan जेठ माह के आखिरी दिन यानी देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्न्ााथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ महाप्रभु को 108 घडो के जल से शाही स्नान कराया गया। खरसावां के राजमहल परिसर स्थित जगन्न्ााथ मंदिर और खरसावां के हरिभंजा स्थित जगन्न्ााथ मंदिर सोमवार कीे सुबह महाप्रभु जगन्न्ााथ, भाई बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा को मृदंग, शंख एवं वाद्य यंत्रों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विग्रहों को रत्न…
खूंटपानी में 3 जुलाई को पंचायत-पंचायत दौरा करेंगे सांसद कालीचरण मुंडा, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का करेगे पहल khutpani खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा आगामी 3 जुलाई 2026 को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। इस दौरान सांसद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का आश्वासन देंगे। दौरे की तैयारी को लेकर खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को…
सरायकेला के महालिमोरूप के समाजसेवी स्व. नीलसेन प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना Seraikella सरायकेला प्रखंड के महालिमोरूप क्षेत्र के पूर्व समाजसेवी स्व. नीलसेन प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ट्यूब कॉलोनी, करनडीह (जमशेदपुर) स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन एवं हवन से हुई। इसके उपरांत स्व. नीलसेन प्रधान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर…
देवस्थान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का साही स्नान संपन्न Seraikella सरायकेला। देवस्थान पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में लगभग 300 वर्ष से अधिक पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, उनके अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान संपन्न कराया गया। परंपरा के अनुसार नगर के सात जलाशयों से एकत्रित पवित्र जल से भगवानों का महाअभिषेक किया गया। साही स्नान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। अनुष्ठान में पुजारी सानू आचार्य, पुजारी ब्रह्मदेव महापात्र एवं सुमित महापात्र ने…
खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा मे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के कदमडीहा मे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरसावां–सरायकेला मुख्य मार्ग पर कदमडीहा गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावां पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते…
जगबंधु महतो बने जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे-जगबंधु, Kharsawan झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) ने सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद पर जगबंधु महतो को मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के प्रदेश चेयरमैन अमिलाभ साहू द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि जगबंधु महतो की कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में…
डेम से युवक का शव मिलने पर हत्या की आशंका, गांव में सनसनी दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी, पुलिस ने शुरू की जांच Seraikella सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में पिछले दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को गांव के डेम से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेम में शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग…
खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह Kharsawan नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से खरसावां पुलिस ने गुरूवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में खरसावां शहरी और साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आम लोगों को…
कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प, kharsawan कुचाई प्रखंड सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कुचाई सुषमा सोरेन, मास्टर ट्रेनर देत्यारी लेंका एवं गौतम नारायण सरदार तथा निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अर्जुन महतो ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नाम…