कुचाई में 1 नवंबर से होगा केरम टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे 13 हजार
16 टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, प्रवेश शुल्क 2,100; हिट फिनिश करने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 3 हजार,
Kuchai
कुचाई प्रखंड क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से कुचाई केरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर 2026 को कुचाई गांव में होगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 2,100 निर्धारित किया गया है। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 13,000, द्वितीय 9,000, तृतीय 5,000 और चतुर्थ पुरस्कार 3,500 निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए हिट फिनिश करने वाले खिलाड़ी को आयोजक समिति की ओर से तत्काल 3,000 का इनाम दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। आयोजन से जुड़े नियमों के अनुसार टूर्नामेंट चार राउंड में खेला जाएगा और प्रत्येक टीम को अपनी बारी के आधार पर खेलने का अवसर मिलेगा। खेल के दौरान नियमों का पालन करना सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। प्रतियोगिता के आयोजक मुकेश हैं, जबकि भाजपा युवा नेता राहुल कुमार दास को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति ने खेलप्रेमियों और क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।
October 9, 2026 4: 32 am
Breaking
- मंच का कलाकार चला गया, यादें छोड़ गया, रंजन पटनायक को भावभीनी श्रद्धांजलि
- सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक नकदरहित इलाज पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक उपचार का प्रावधान, डीटीओ ने दी जानकारी
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास, आजीविका एवं रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा…* *स्थानीय युवाओं को उनकी रुचि एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति के निर्णय के आलोक में दो आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति…* *उपायुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रदान किया नियुक्ति पत्र…*
- रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, नेमरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत बड़ी संख्या में लोग
- अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 22 भारी वाहनों पर 1.44 लाख जुर्माना, आदित्यपुर, गम्हरिया व कांड्रा क्षेत्र में चला सघन जांच अभियान, चालकों को सुरक्षित पार्किंग की सख्त हिदायत
- कुचाई के पांडाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जेक्शन एफसी को पराजित कर सुखलाल एफसी बाडेडीह बनी चैंपियन,
- कुचाई में 1 नवंबर से होगा केरम टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे 13 हजार 16 टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, प्रवेश शुल्क 2,100; हिट फिनिश करने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 3 हजार,