खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई में एसआईआर-2026 कार्यों की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश,
kuchai
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) -2026 अभियान के तहत 57-खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में की। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी तथा अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपर उपायुक्त ने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा समय पर उसका संग्रहण और डिजिटाइजेशन किया जाए। साथ ही अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, डाटा की शुद्धता और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। समीक्षा के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित क्षेत्रीय अनुश्रवण, बीएलओ के साथ सतत समन्वय तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी निर्देशित किया गया। जयवर्धन कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अभियान के दौरान अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर )-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए गणना प्रपत्र समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से एडीसी जयवर्धन कुमार, सीओ सुषमा सोरेन, बीएलओ सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।
July 12, 2026 12: 44 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: रीडिंग एफसी की शानदार वापसी, आरएफटीसी खरसावां ने 10-1 से दर्ज की एकतरफा जीत
- झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावाँ जिले में की समीक्षा बैठक, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…*
- 50-ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कपाली क्षेत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन…*
- खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई में एसआईआर-2026 कार्यों की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश,
- जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल एवं खेल प्रदर्शन का किया मूल्यांकन,
- कुचाई मे उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 162 विद्यार्थियों के बीच बंटा साइकिल, विद्यार्थियों शिक्षा के लिए करें साइकिल का सदुपयोग, शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है-मानसिंह
- सदाचार समिति की बैठक आज, योजनाओं का भी होगा निरीक्षण
- 13 जुलाई को खरसावाँ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, खरसावाँ में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित होगा, ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील…*
