पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर विधायक दशरथ गागराई ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर बंधाया ढांढस,
Jamshedpur
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी सायरा मुंडा के निधन पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निधन की सूचना मिलने पर विधायक दशरथ गागराई जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत सायरा मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताई।
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
विधायक ने सिंगबोंगा से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत सायरा मुंडा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
November 23, 2026 8: 53 pm
Breaking
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर विधायक दशरथ गागराई ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर बंधाया ढांढस,
- अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, 93 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर जताया शोक, जमशेदपुर में अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- खरसावां में पारंपरिक ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित, पारंपरिक ग्राम व्यवस्था झारखंड की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और स्वशासन की सदियों पुरानी विरासत-बीडीओ,
- खरसावां में झारखंड जनशक्ति मंच की बैठक 25 नवंबर को नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर होगी चर्चा,
- खरसावां में मिनी ग्रामीण चर्चा का भव्य आगाज, पारंपरिक जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का लिया संकल्प,
- ऑल इंडिया चौंपियन झारखंड टीम के खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का खरसावां में भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों ने फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में निभाई अहम भूमिका,
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
