खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी
दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
Kharsawan
खरसावां के हेलिपैड मैदान, गोंदपुर में जय मां आकर्षिणी बाघमारा एफसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के साथ ही मैदान में फुटबॉल का रोमांच शुरू हो गया और खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय एवं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि फुटबॉल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि कोल्हान की संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का विशेष लगाव है। ऐसे आयोजनों से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। विजेता, उपविजेता सहित अन्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 17 एवं 18 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि दो दिनों तक मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मौके पर स्थानीय मुखिया विशुलाल माझी, संजय जोंको, नंदलाल हेंब्रम, शिव शंकर हेंब्रम, मो. बशीर सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
November 18, 2026 12: 31 am
Breaking
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
