खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर
तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला,
तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी,
बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
Khutpani
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूँटपानी में तीन दिवसीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शोभायात्रा के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और उनके महान योगदान को याद किया गया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों का उत्साह और जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान देखने को मिला। समारोह के प्रथम दिन चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में फरजाना यास्मीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में राहुल रंजन विजेता बने। भाषण प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे दिन आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महाविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह और असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. आराधना सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। मौके पर एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, अदम्य साहस और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा का जीवन हमें संघर्ष, साहस, समर्पण और सामाजिक एकजुटता की प्रेरणा देता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष, जनजातीय समाज के अधिकारों की लड़ाई और देश के लिए दिए गए बलिदान को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। नाटक की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। समारोह के अंतिम दिन भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। धरती आबा के जयकारों से पूरा महाविद्यालय परिसर गूंज उठा। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों और जनजातीय गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय समारोह का सफल आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. कोयल डे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
November 18, 2026 12: 31 am
Breaking
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
