कुचाई मे एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय मे केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ विरोध जताते हुए झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार की बात उठाई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों से राज्य एवं स्थानीय लोगों के हित जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से संबंधित नीतियां बनाते समय राज्य के अधिकारों, आदिवासी-मूलवासी समुदायों के हितों तथा स्थानीय स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएमडीआर कानून में किए गए प्रावधानों का विरोध किया। नेताओं ने कहा कि झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आंदोलन को आगे भी मजबूती के साथ जारी रखेगी। धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद झामुमो नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एमएमडीआर कानून के संबंध में पार्टी की आपत्तियों और झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रपति के समक्ष रखने की मांग की गई। कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
September 19, 2026 7: 50 pm
Breaking
- झारखंड विरोधी एमएमडीआर कानून के खिलाफ खरसावां में झामुमो का एक दिवसीय महाधरना, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा,
- आनंद सिंह सरदार हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हथियार से हत्या का आरोप, खून लगा हथियार बरामद
- कुचाई मे एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,
- खरसावां में धूमधाम से मनी ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती तुर्तुंग प्रोजेक्ट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, जीवन और योगदान पर रखे विचार
- ओत् गुरु कोल लाको बोदरा जयंती पर विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री जूडी टीम ने रिडिंगदा और लखनडीह स्कूल में पहुंचकर बच्चों को किया शिक्षा के प्रति प्रेरित,
- कुचाई में लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर हुई रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान केवल जरूरतमंदों की मदद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है-उषा मुंडू,,
- खेल-खेल में गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत घर के पीछे खेलते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित,
- को-ऑपरेटिव बैंक के 35 करोड़ रुपये घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी सरायकेला में कार्रवाई से मचा हड़कंप, बैंक से करीब 35 करोड़ की निकासी का मामला ब्रांच मैनेजर सुनील सतपति समेत चार आरोपियों पर सजा की सुनवाई
