*राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मिले सूरज मूखी, कोल्हान के दलितों की समस्याओं से कराया अवगत*
*सिनी के दलित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीनों के जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
New Delhi
कोल्हान प्रभारी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सूरज मूखी ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय डॉ. राजेंद्र पाल गौतम से शिष्टाचार भेंट कर कोल्हान क्षेत्र के दलित समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर सूरज मूखी ने झारखंडी अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. गौतम का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि देशभर में दलितों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार, जातीय भेदभाव और हिंसा के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम को वर्तमान परिस्थितियों—पेपर लीक प्रकरण तथा छात्रों के आंदोलन—को देखते हुए परिवर्तित किया गया और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया।
बैठक के दौरान सूरज मूखी ने विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी क्षेत्र में वर्षों से रह रहे दलित परिवारों पर रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस श्री केदार पासवान के निर्देशानुसार इस विषय को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा।
इस पर डॉ. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि प्रभावित दलित परिवारों का पहले समुचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई हो। उन्होंने इस विषय पर प्रदेश नेतृत्व एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
सूरज मूखी ने इसके अतिरिक्त भूमिहीन दलितों के जाति प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन तथा अनुसूचित जाति परामर्शदात्री आयोग के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल गौतम ने भरोसा दिलाया कि झारखंड में अनुसूचित जाति समाज के हितों से जुड़े इन मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान के नेतृत्व में राज्य सरकार के समक्ष पुनः प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
इस अवसर पर कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राज बेहरा, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव गुलजार अंसारी, अली साईं सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 13, 2026 9: 14 am
Breaking
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
- 165 विद्यार्थियों की ओरल स्क्रीनिंग, तंबाकू व नशे से दूर रहने का दिया संदेश, एनआर+2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में डेंटल हेल्थ कैंप, सही ब्रशिंग तकनीक की दी जानकारी
- चांडिल में विकास योजनाओं का डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड निर्माण की समीक्षा, बाधाएं दूर कर समय पर काम शुरू करने का निर्देश
- राशन की आपूर्ति ठप, जिले के 13 दाल-भात केंद्रों पर 19 दिनों से लटका ताला, अगस्त से चावल का नहीं हुआ आवंटन, पांच रूपये के भोजन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर, व जरूरतमंद परेशान,
- हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने और शर्ट फाड़ने का भी आरोप, कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद हटा जाम, पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग,
- खूंटपानी के दोपाई पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र बोदरा के निधन पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, ठाकुरागुडू पहुंचकर पार्थिव शरीर पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा- असमय निधन अपूरणीय क्षति
- तेज रफ्तार बाइक ने 14 वर्षीय अमन को रौंदा, मौके पर मौत राजबांध हनुमान मंदिर के पास हादसा, आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार को पकड़ा और की पिटाई; सड़क जाम
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
