खरसावां के डंगलटांड में आयोजित दो दिवसीय
फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न, जीएस ब्रदर्श लेदराडीह को
पराजित कर स्पोटिंग क्लब कुचाई बना चैम्पियन,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर के डंगलटांड मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मां लक्ष्मी नव युवक संघ डंगलटांड के द्वारा आयोजित दो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, समाजसेवी हरेलाल महतो, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा तथा कृष्णापुर की मुखिया रेशमी सोय आदि शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीएस ब्रदर्श लेदराडीह के टीम को 2-0 से पराजित कर स्पोटिंग क्लब कुचाई की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम स्पोटिंग क्लब कुचाई को एक लाख एक रूपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता टीम जीएस ब्रदर्श लेदराडीह को 70 हजार एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान में रहे ब्रेकअप एफसी खुंटपानी तथा चौथा स्थान में रहे जय मां तारणी कृष्णापुर को 30-30 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, मेंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री बोदरा ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना को मजबूत करता है। जबकि श्री महतो ने कहा कि खेल के विकास के लिए हम प्रयासरथ है। खेल मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन केरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, समाजसेवी हरेलाल महतो, जिप सदस्य सावित्री बानरा, मुखिया रेशमी सोय, विकास महतो, चितरंजन महतो, उमेश महतो, भोलानाथ महतो, दिपक महतो, विमल महतो, संदीप महतो, भीभीशन महतो, कुलदीप महतो, अमरदीप महतो, बलराम महतो, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।
