कुचाई के पांडाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जेक्शन एफसी को पराजित कर सुखलाल एफसी बाडेडीह बनी चैंपियन,
kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के पांडाडीह गांव में आदिवासी बॉयज क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जेक्शन एफसी को 2-1 से पराजित कर सुखलाल एफसी बाडेडीह चैंपियन बनी। फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक कर किया। साथ ही प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच रोमांचक रहा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन सुखलाल एफसी बाडेडीह ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज करते हुए चैंपियन का खिताब हासिल किया। जेक्शन एफसी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर आशीष एंड जूनियर स्टार टीम रही। प्रतियोगिता के विजेता सुखलाल एफसी बाडेडीह को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता जेक्शन एफसी को 18 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि तीसरे स्थान पर रही आशीष एंड जूनियर स्टार टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आदिवासी बॉयज क्लब की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, राहुल सोय, नारायण गुंदुवा, शंभू मुंडा, बनमाली सिंह मुंडा, बिरसा नाग, अनिल तोपनो, सुखराम मुंडा, रतन सोय आदि उपस्थित थे।
October 9, 2026 4: 34 am
Breaking
- मंच का कलाकार चला गया, यादें छोड़ गया, रंजन पटनायक को भावभीनी श्रद्धांजलि
- सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक नकदरहित इलाज पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक उपचार का प्रावधान, डीटीओ ने दी जानकारी
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास, आजीविका एवं रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा…* *स्थानीय युवाओं को उनकी रुचि एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति के निर्णय के आलोक में दो आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति…* *उपायुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रदान किया नियुक्ति पत्र…*
- रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन, नेमरा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत बड़ी संख्या में लोग
- अवैध पार्किंग पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 22 भारी वाहनों पर 1.44 लाख जुर्माना, आदित्यपुर, गम्हरिया व कांड्रा क्षेत्र में चला सघन जांच अभियान, चालकों को सुरक्षित पार्किंग की सख्त हिदायत
- कुचाई के पांडाडीह फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जेक्शन एफसी को पराजित कर सुखलाल एफसी बाडेडीह बनी चैंपियन,
- कुचाई में 1 नवंबर से होगा केरम टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे 13 हजार 16 टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, प्रवेश शुल्क 2,100; हिट फिनिश करने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 3 हजार,
