कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज,
बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
Kuchai
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कुचाई प्रखंड के दलभंगा में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। बकास्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा, समिति अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, सचिव लखीराम मुंडा एवं प्लस टू उच्च विद्यालय दलभंगा के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप सिंह बाप ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर कुचाई के दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। बिरसा जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को एकजुट करने और उनमें खेल भावना विकसित करने की दिशा में सराहनीय पहल है। जबकि
समिति अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का विशेष आकर्षण है। ऐसी प्रतियोगिताएं गांव की छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। साथ ही कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे आना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
मौके पर अजीत मुंडा, शिवदयाल मुंडा, सनातन मुंडा, रविंद्र सिंह मुंडा, बूंदी राम मुंडा, मोहन लाल मुंडा, सुशील कुमार मुंडा, घनश्याम मुंडा, कॉमेंटेटर दिलखुश पूर्ति, राजेंद्र महली और दशरथ उरांव समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
November 14, 2026 9: 11 pm
Breaking
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
- खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
- खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
- खरसावां के आस्था व श्रद्वा के प्रतीक प्रर्सिद्व पदमपुर काली मेला में विभिन्न क्षेत्रो से पहुचकर लगभग एक लाख भक्तों ने की मां काली की पूजा-अर्चना
