खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू
व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
Kharsawan
खरना के साथ महापर्व छठ माता का निर्जला व्रत शुरू हो गया। रविवार को छठ का मुख्य पूजा हैं। इसके लिए खरसावां के तलसाही, बजारसाही, राजमहल स्थित सोना नदी के घाटो, तलाबो, शुरू नालाओ स्थित घाटों पर बिशेष व्यवस्था की गई हैं। शनिवार को पूरे दिन उपवास रखकर व्रती महिलाएं शाम को स्नान-ध्यान कर पवित्र चूल्हें पर गुड की खीर एवं रोटी पकाकर भगवान भाष्कर का स्मरण कर प्रसाद के रूप कें ग्रहण करेंगी। यह भगवान भाष्कर को अति प्रिय है। इसके बाद ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ हो गया। इसकी पूर्णाहुति सप्तमी को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ होगी। खीर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भगवान भाष्कर आसपास के लोगो तथा मित्रो को भी बुलाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगो का एक दुसरे के घर आने जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पूजा में प्रयोग होने वाले फलो व सामानों की खरीदारी दिन भर चलती रही। पौराणिक मान्यताओ को माने तो यही वह पूजा है जिसमें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। भगवान भाष्कर की आराधना में आम तौर पर अगते सूर्यकी पूजा की परम्परा हैं। लेकिन छठ पर्व में पहले डूबते सूर्य की पूजा होती है। छठ पूजा का यह भी मान्यता है कि कार्तिक शुक्त शष्ठी के अस्ताचल सर्य व सप्तमी को सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था।
November 14, 2026 8: 51 pm
Breaking
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
- खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
- खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
- खरसावां के आस्था व श्रद्वा के प्रतीक प्रर्सिद्व पदमपुर काली मेला में विभिन्न क्षेत्रो से पहुचकर लगभग एक लाख भक्तों ने की मां काली की पूजा-अर्चना
- खरसावां के पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समां, रातभर झूमे दर्शक, लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है अपेरा-राहुल सिंह,
- खूंटपानी फुटबॉल टूर्नामेंट में वन मिशन वन ने मारी बाजी, पुरुष वर्ग का खिताब जीता, पुरुष वर्ग में विजेता को 1.50 लाख, महिला और 40 प्लस वर्ग में भी टीमों ने दिखाया दमखम,
