Author: Team eDesk

तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा Ichagarh  झारखंड आंदोलन के इतिहास में दर्ज तिरुलडीह गोलीकांड के शहीद अजित महतो और धनंजय महतो के शहादत दिवस पर बुधवार को तिरुलडीह में श्रद्धांजलि का सैलाब उमड़ पड़ा। सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित तिरुलडीह शहीद चौक पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता हरेलाल महतो के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली…

Read More

राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…, Kharsawan  दुर्गा पूजा उत्सव का आखिरी दिन में देशभर में विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में दुर्गा पूजा के आखिरी दिन यानी विजयादशमी पर राजखरसावां के श्री श्री आमदा ठाकुरबाडी पूजा समिति के पूजा पंड़ाल में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदूर खेला उत्सव में भाग लिया और एक दूसरे को सिंदूर लगाया। बंगाली समुदाय के लिए यह त्योहार काफी अहम माना जाता है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा को सुहागिन महिलाएं सिंदूर अर्पण कर अंतिम…

Read More

खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत, kharsawan  खरसावां प्रखंड के सांडेबुरू गांव में आयोजित ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरखा महतो और नेहा महतो ने दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया। दिव्या महतो और अंकित महतो ने ‘शिक्षित गांव’ विषय पर विचार रखे। बरखा महतो के समूह ने सांस्कृतिक नृत्य…

Read More

कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये, Kuchai  कुचाई स्थित बिरसा स्टेडियम में दुर्गापूजा के अवसर पर बिरसा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक कर किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबा एंड बाबा के टीम को 2-1 से पराजित कर…

Read More

खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,  Khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोहरदा गांव में ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र की शुरुआत की गई। झारखंड जनशक्ति मंच और रूरल इंडिया सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट, चाईबासा की संयुक्त पहल पर शुरू हुए इस केंद्र का उद्घाटन मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिरसा सोय और ट्रस्ट के संस्थापक अनु बुडीउली ने ग्रामीणों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में किया। इस केंद्र के माध्यम से…

Read More

तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान,  ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा Kharsawan  खरसावां। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर में आयोजित त्रिवार्षिक नवरात्रि ब्रह्मोत्सव में खरसावां छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की अनूठी छाप छोड़ी। छऊ नृत्य कला केंद्र, खरसावां के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य शैली, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और बेहतरीन मंच प्रदर्शन से…

Read More

सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच Sini सरायकेला-खरसावां। जिले के सिनी ओपी अंतर्गत धातकीडीह गांव में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय अशोक कुमार नायक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार नायक, पिता स्वर्गीय बासनीधार नायक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार नायक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई कर रही…

Read More

चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद, Chandil  सरायकेला-खरसावां जिले की चांडिल थाना पुलिस ने डकैती कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, मोबाइल फोन और एक…

Read More

खूंटपानी के पांड्रासाली में रूंगटा कंपनी की साइडिंग बंद कराने की मांग, विधायक को सौंपा मांग पत्र, भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने खेती, जलस्रोत और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने का लगाया आरोप, 12 गांवों के 10 हजार ग्रामीणों के प्रभावित होने का दावा, सीएनटी एक्ट और पेसा कानून के उल्लंघन की जांच कर कार्रवाई की मांग, Khutpani  खूँटपानी प्रखंड अंतर्गत पांड्रासाली रेलवे स्टेशन के समीप रूंगटा कंपनी की ओर से संचालित साइडिंग और खनिज भंडारण गतिविधियों को बंद कराने की मांग उठी है। भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खूँटपानी ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को मांग पत्र सौंपकर…

Read More

जेटेट के नए पैटर्न पर जेएसी जारी करे मॉडल टेस्ट पेपर-गजेंद्र नाथ चौहान, नए परीक्षा प्रारूप को समझने में अभ्यर्थियों को होगी आसानी, प्रश्नों के स्वरूप और अंक विभाजन की जानकारी देने की मांग,, Jharkhand  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के बीच नए प्रारूप को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसे दूर करने के लिए गुरुकुल के निदेशक गजेंद्र नाथ चौहान ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी) से नए परीक्षा पैटर्न के अनुरूप आधिकारिक मॉडल टेस्ट पेपर जल्द जारी करने की मांग की है। गजेंद्र नाथ चौहान ने कहा कि जब जेटेट की…

Read More