Author: Team eDesk

खरसावां में महाअष्टमी पर दुर्गा पंड़ालों में बज रहे ढोल-नगाडें, मां दुर्गा के गीतों से गूंज उठा वातावरण, देवी महागौरी की हुई पूजन, सुख-शांति की कामना Kharsawan  महाअष्टमी के दिन खरसावां के मंदिरो पंड़ालों में बज रहे ढोल-नगाड़ों व मां दुर्गा के गीतों से वातावरण गूंज उठा है। पूरा खरसावां मां की भक्ति में डूब चुका है। देवी माता के पूजा-अर्चना को लेकर दरबारों में भक्तों की भारी भीड उमड पडी। पुष्पाजंलि देने के लिए महिलाओं व बच्चों सहित सभी व्रतधारियों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने मां दुर्गा से जबतक जीवन रहे तबतक सुहागिन रहू की कामना की। महागौरी…

Read More

कोल्हान के हर गांव में खुलेगा ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र, नवोदय-नेतरहाट की तैयारी पर रहेगा जोर, झारखंड जनशक्ति मंच और रूरल इंडिया सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की संयुक्त पहल, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन, Chaibasa  ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से झारखंड जनशक्ति मंच और रूरल इंडिया सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट, चाईबासा ने संयुक्त पहल की है। इसके तहत कोल्हान प्रमंडल के गांव-गांव में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र (कोचिंग सेंटर) खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण और आर्थिक रूप…

Read More

मां दुर्गा की भक्ति में डूबा खरसावां कुचाई, सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, विधि-विधान से हुई महासप्तमी की पूजा, Kharsawan  भक्तों के मन में श्रद्धा का भाव, हाथों में पूजा की थाली और जुबां पर सिर्फ माता शेरावाली का नाम। कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर खरसावां कुचाई क्षेत्र में देखने को मिला। नवरात्र के सातवें दिन पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर…

Read More

प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजों के पाँच स्वर्ण सहित नौ पदक देश के लिए गौरव का विषय : अर्जुन मुंडा Delhi झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन मुंडा नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एशियन गेम्स में देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्होंने तिरंगे का मान बढ़ाया है…

Read More

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार, Kharsawan  बुनियादी सुविधाओं के अभाव और शिक्षकों के लगातार अन्यत्र प्रतिनियोजन का दंश झेल रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। विद्यालय में नए भवन निर्माण हेतु ठोस पहल करने और शिक्षकों के प्रतिनियोजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल खरसावां विधायक दशरथ गागराई से चक्रधरपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मिला और ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।…

Read More

खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील, Kharsawan  खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू रीडिंग में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव के मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुंडा एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती नहीं करने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों की…

Read More

खरसावां में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ई-विद्यावाहिनी, एमडीएम रिपोर्ट, सीपीडी प्रशिक्षण और विद्यालयों की गतिविधियों की हुई समीक्षा, Kharsawan  खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। गुरु गोष्ठी में…

Read More

खरसावां स्कूल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी, बेकार वस्तुओं से विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, Kharsawan  खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर ‘वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ यानी ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण, जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न…

Read More

कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई Kuchai  कुचाई प्रखंड के अरुवां गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.21 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.82 किलोमीटर लंबी संपूर्ण पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सौर ऊर्जा संचालित उद्वह सिंचाई योजना का भी क्रियान्वयन किया जाएगा। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क,…

Read More

खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास, Kharsawan  खरसावां प्रखंड के गुटूसाई (देवली) गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोलर लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम लगाया जाएगा। 1.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। योजना के पूरा होने से गुटूसाई और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सौर ऊर्जा से संचालित इस व्यवस्था…

Read More