Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
Author: Team eDesk
राशन दुकानदारों का कमीशन 13 माह से लंबित, एसोसिएशन ने उठाई नौ सूत्री मांग Seraikella सरायकेला। जिले के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माध्यम से उपायुक्त को पत्र सौंपकर नौ सूत्री मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि लंबे समय से कमीशन का भुगतान नहीं होने और विभागीय समस्याओं के कारण पीडीएस दुकानदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अनुसार, एनएफएसए का कमीशन पिछले 13 महीनों से लंबित है। इसके अलावा कोरोना काल से…
एसआईआर जनसुनवाई में शामिल हुए कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम Seraikella सरायकेला। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम मंगलवार को सरायकेला जिला समाहरणालय पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आयोजित जनसुनवाई में हिस्सा लिया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर से संबंधित अपनी आपत्तियां, सुझाव और समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखीं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर प्रतिनिधियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन एवं विधायक सविता महतो भी मौजूद…
खरसावां में करमा महोत्सव-2026 की तैयारी पर समीक्षा बैठक, नया कमिटि का गठन, लोकनाथ महतो बने अध्यक्ष, नई पीढी संस्कृति और विरासत से जोडना जरूरी है-पंकज महतो, kharsawan खरसावां के शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 सितंबर-2026 को खरसावां में करमा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस करमा महोत्सव को सफल बनाने के लिए नया कमिटि का गठन किया गया। लोकनाथ महतो को नई कमिटि का अध्यक्ष, खिरोद महतो, रूद्रप्रताप महतो को उपाध्यक्ष, पंडित महतो को सचिव, विजय महतो व दिलीप महतो…
कुचाई के जोबाजंजीर में 39 वां फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न, डोलैंडीह एफसी को पराजित कर जय माॅ पुली एसएमआर बना चैम्पियन खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-सोनाराम kuchai कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोबाजंजीर के गोमापाडिया फुटबाॅल मैदान में रक्षा बधन के अवसर नव युवक संघ जोबाजंजीर कुचाई के द्वारा आयोजित 40 वीं तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम आदि के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबाॅल को किक मारकर किया। फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोलैंडीह…
शारदा एफसी चक्रधरपुर बनी जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 की चैंपियन, रॉयल एफसी सिंहभूम को 3-0 से हराया, खरसावां फुटबॉल अकादमी रही उपविजेता Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पहली बार आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 का समापन सोमवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में हुआ। लीग के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में शारदा एफसी चक्रधरपुर ने रॉयल एफसी सिंहभूम को 3-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, खरसावां फुटबॉल अकादमी की टीम एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ उपविजेता रही। दिन का पहला मुकाबला खरसावां…
छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाडंगी को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया खरसावां का अनमोल रत्न kharsawan खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर खरसावां शैली के प्रसिद्ध छऊ गुरु, नाट्य निर्देशक एवं शिक्षाविद स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाडंगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित गुरुओं और कलाकारों ने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति एक कलाकार होता है। हर व्यक्ति अपनी-अपनी भूमिका…
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंजा मॉडल स्कूल खरसावां, तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस संपन्न
खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंजा मॉडल स्कूल खरसावां, तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस संपन्न kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल, खरसावां में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और भारतीय खेल संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना रहा। समारोह के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच 29 चैलेंज, पुशअप, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज, पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित…
छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर, कला-संस्कृति जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्वर्गीय सारंगी का निधन खरसावां की शिक्षा, कला और सांस्कृतिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है-सुखराम उरांव Kharsawan राजकीय +2 उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, खरसावां शैली के प्रख्यात छऊ गुरु एवं महावीर संघ ओड़िया नाटक के निर्देशक रहे कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर है। 86 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत के साथ-साथ छऊ कला, साहित्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा दुःख…
सड़क दुर्घटना में कन्हाई प्रधान का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलाईडीह ग्राम पंचायत निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान का बीते शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। युवा कन्हाई प्रधान की मौत की खबर मिलते ही तेलाईडीह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई तेलाईडीह गांव पहुंचे और दिवंगत कन्हाई प्रधान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने मृतक के पार्थिव…
खरसावां में पहली बार शुरू हुआ जिला महिला फुटबॉल लीग, शारदा और खरसावां महिला अकादमी ने दर्ज की जीत Kharsawan खरसावां में पहली बार जिला महिला फुटबॉल लीग का आयोजन शुरू हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग 2026 के तहत रविवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में दो मुकाबले खेले गए। महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले मुकाबले में शारदा फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर ने अशोका एफसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस जीत…