Author: Team eDesk

स्वरोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आगे आएं महिलाएं : सांसद जोबा माझी -कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा में सांसद ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अंधविश्वास, बाल विवाह और नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का किया आह्वान Goilkera  गोईलकेरा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को कदमडीहा गांव में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सांसद के पहुंचने पर जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला सदस्यों ने…

Read More

मैट्रिक-इंटर में बेहतर परिणाम के लिए अभी से जुटें स्कूल : उपायुक्त पाठ्यक्रम शीघ्र पूरा कराने, कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षा और प्री-बोर्ड की तैयारी का निर्देश Chaibasa  चाईबासा। मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 में पश्चिमी सिंहभूम जिले का बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित पोटो हो सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए अंतिम…

Read More

कुचाई के रोलाहातु में एक करोड से बनेगा सड़क-नाली और स्कूल भवन, विधायक ने बिकास कार्य का किया शिलान्यास, अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना उदेश्य-गागराई Kuchai  कुचाई की सुदूरवर्ती रोलाहातु पंचायत क्षेत्र में एक करोड की लागत से सड़क-नाली और स्कूल भवन का निर्माण होगा। अनाबद्ध निधि से बनने वाली इन योजनाओं का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कुचाई के दुर्गम क्षेत्र के लुदुबेडा चौक से कसराउली होते हुए डांगील तक तीन पाट में कुल 1170 मीटर पीसीसी सड़क और 200 मीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके…

Read More

कुचाई के अतरा में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, मुंडारी भाषा में भी ग्रामीणों को समझाया, वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील, Kuchai  कुचाई प्रखंड के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र स्थित दलभंगा ओपी क्षेत्र के अतरा गांव में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। कुचाई के दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले कानूनी, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने की अपील की। मुंडारी…

Read More

खुंटपानी के पांड्रासाली साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का धरना, बंद कराने की मांग, भूमि, खेती और पर्यावरण प्रभावित होने का लगाया आरोप, उपायुक्त के नाम सीओ को सौंपा मांग पत्र, khutpani  खूंटपानी प्रखंड के पांड्रासाली स्टेशन से सटे क्षेत्र में रूंगटा कंपनी द्वारा संचालित साइडिंग में खनिज भंडारण एवं लोडिंग-अनलोडिंग गतिविधियों के विरोध में बुधवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खूंटपानी के बैनर तले ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के नाम खुंटपानी अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपकर साइडिंग की गतिविधियों को तत्काल बंद कराने की मांग…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को समझाई गई पंजीकरण प्रक्रिया kharsawan  खरसावां के बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में बुधवार को ईएलसी (इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब) मॉड्यूल के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल शिक्षिका डॉ. शशिबाला बागे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ईएलसी मॉड्यूल-2 ‘लर्न द इलेक्ट्रोर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस’ के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता बनने की प्रक्रिया सरल तरीके से समझाई गई। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षक विकास चंद्र महतो ने निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी…

Read More

खरसावां में 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी उत्कलमणि गोपबंधु दास की जयंती Kharsawan  उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती 9 अक्टूबर को खरसावां के स्थानीय गोपबंधु चौक पर मनाई जाएगी। ओड़िया संस्था उत्कल सम्मेलनी, ओड़िया भाषा शिक्षक संघ एवं आदर्श सेवा संघ समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10:30 बजे आयोजित समारोह में गोपबंधु दास की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उत्कल सम्मेलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील कुमार सारंगी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गोपबंधु दास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाती है। हालांकि, इस वर्ष खरसावां के ओड़िया समाजसेवी एवं जिला उत्कल सम्मेलनी समिति के सलाहकार कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी…

Read More

कुचाई में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति, Kuchai  कुचाई मे दुर्गापूजा-2026 के मद्देनजर बुधवार को कुचाई थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक कुचाई थाना प्रभारी रविंद्रर मुंडा एवं दलभंगा ओपी प्रभारी नरसिंह मुंडा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दुर्गापूजा के दौरान…

Read More

श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर सांसद जोबा माझी ने गोइलकेरा में की बैठक Goilkera  गोइलकेरा: शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आदिवासी कला संस्कृति भवन में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। बैठक में श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों…

Read More

गोइलकेरा पहुंचा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होगी सुदृढ़ Goilkera  गोइलकेरा: गोइलकेरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल हुई है। विधायक जगत माझी के प्रयास से पांच एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर गोइलकेरा पहुंच गया है। ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का काम विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं। बताया गया कि करीब दस दिन पूर्व गोइलकेरा पावर हाउस स्थित समीज़ फीडर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके कारण समीज़ फीडर से जुड़े करीब 40 गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। ग्रामीणों…

Read More