पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के ऐतिहासिक पदमपुर तेलीसाई मां काली मेला में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा पदमपुर पहुंचे। उन्होंने मां काली के चरणों में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खरसावां का तेलीसाई पदमपुर मां काली मेला आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में सुख-समृद्धि के साथ आपसी भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मेले का सफल आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम है। इससे युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिलता है।
सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकजुटता के भी बड़े मंच होते हैं। इनके माध्यम से समाज की पुरानी परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती हैं। पदमपुर मेला इसका जीवंत उदाहरण है। मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस मेले को विशेष महत्व प्रदान करती है।
उन्होंने लोगों से मेले के दौरान आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द का परिचय देने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, जिलाध्यक्ष राज बागची, सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगबंधु महतो, गम्हरिया सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, प्रकाश महतो, मो. भुट्टो, सुब्रत सिंहदेव, अनुप सिंहदेव, पंचायत समिति सदस्य अजीत प्रधान, लक्ष्मी प्रधान, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
November 12, 2026 6: 40 pm
Breaking
- *50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
- पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
- छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
- मां काली की भक्ति में डूबा खरसावां, पदमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 129वें पदमपुर काली मेले के पांचवें दिन भक्तों की लगी कतार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ टेका मत्था मां के दर्शन से मिलती है विकास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा : अर्जुन मुंडा
- खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व. कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
- दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
- राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे खरसावां के सुमित सौरभ पूर्ति, अंडर-14 बॉयज टीम में हुआ चयन, 12 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा,
- अर्जुन मुंडा के आवास पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद काली पूजा पर घोड़ाबांधा स्थित आवास में भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और औद्योगिक जगत की हस्तियों ने की शिरकत
