*50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
Ichagarh
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं प्राप्त पत्र के आलोक में जिले के 50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल एवं विद्यालय स्तर पर निर्वाचक साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के महत्व एवं मतदाता जागरूकता के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
*50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल में आयोजित प्रतियोगिता…*
50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, चांडिल में अनुमंडल स्तरीय ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ERO 50-इचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल श्री नितिन शिवम गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा प्रेषित परिणाम के अनुसार नेहा कुमारी (एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, चांडिल), अनिशा महतो (जे.बी.ए.वी., कुकड़ू), सुनीता मांझी एवं बेदना गोप (विक्रमादित्य प्लस टू उच्च विद्यालय, ईचागढ़), दीपक महतो (प्लस टू उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर), ज्योत्सना कुमारी (उच्च विद्यालय, चिपड़ी), मनोज हांसदा (उच्च विद्यालय, बांस), गीता कुमारी (एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, चांडिल), लक्ष्मी दत्ता (पी.एस.एन.एम. उच्च विद्यालय, कुकड़ू) एवं रानी मल्लिक (प्लस टू उच्च विद्यालय, सिरुम) चयनित प्रतिभागियों में शामिल हैं।
क्विज प्रतियोगिता में एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, चांडिल के अरिजीत बोराल एवं जयदीप गोड़ाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसपीजी उच्च विद्यालय, खूंटी की कुमारी बसंती कुंभकार एवं सोनाली महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एस.एन. प्लस टू उच्च विद्यालय, टीकर के मनोज गोप एवं नैना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च विद्यालय, चिपड़ी की बैशाखी महतो एवं सुप्रिया महतो ने चतुर्थ तथा बामनी उच्च विद्यालय, केतूंगा के शिवा प्रमाणिक एवं महेश प्रमाणिक ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
*51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता…*
51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता, मताधिकार के महत्व एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
निबंध प्रतियोगिता में मैट्रिक स्तर पर मोहम्मद तौफी (एन.आर. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला), आकृति अक्षय (जेवियर स्कूल, गम्हरिया), विष्णुप्रिया शर्मा (विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया), अजीत महतो (मॉडल स्कूल, सरायकेला) एवं प्रिया हांसदा (केवीपीएस गर्ल्स स्कूल, सरायकेला) चयनित हुए।
इंटरमीडिएट स्तर पर पायल महतो (एन.बी. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला), निकिता सिंह (श्रीनाथ पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर), एम. नेहा (आदित्य जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया), अल्बिना पुट्टी (इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला) एवं लक्ष्मी महतो (पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजनगर) चयनित हुईं।
क्विज प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित प्रतिभागियों में देवा प्रधान (एन.आर. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला), ज्योति कुमारी एवं मोहित कुमार बांक (एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गम्हरिया), सुमित कुमार ठाकुर (काशी साहू कॉलेज, सरायकेला), खुशबू गोड़ाई (आदर्श विकास विद्यालय), सुधांशु कुमार (श्रीनाथ पब्लिक स्कूल), पूनम मुर्मू (कार्तिक उरांव प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, रोला), इशराय सिंह (विद्या ज्योति स्कूल), प्रियांशी गुप्ता (आर.के.यू.एच.एस., सरायकेला) एवं जुबिया परवीन (आदित्य जैन यूनिवर्सिटी) शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी, मताधिकार के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं एवं भावी मतदाताओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
