खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की
हुई बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, पंचायत कमेटियों के
गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,
Kharsawan
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रखंड स्तरीय बैठक खरसावां स्थित पथ निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंगल चंद्र दास ने की। जेएलकेएम के नेता संजय जारीका के उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने, नवनिर्वाचित प्रखंड टीम के सम्मान तथा पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें नवनिर्वाचित प्रखंड टीम के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने, पंचायत कमेटियों का गठन करने तथा संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार करते हुए पुनर्गठन करने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, नीति, सिद्धांतों और उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पंचायत और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने तथा पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संजय जारीका, मंगल चंद्र दास, सुमित महतो, ललित महतो, पवन महतो, रघुनाथ महतो, बिजय महतो, अशोक महतो, गणेश चंद्र सरदार, बलदेव महतो, हर्षित कुमार महतो, संजय जामुदा, महेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
November 4, 2026 7: 17 pm
Breaking
- कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की अपील, धान कटाई के बाद खाली खेतों में सरसों की खेती करने पर दिया गया जोर,
- खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, पंचायत कमेटियों के गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,
- खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला-2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न्ा कराये-बीडीओ
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
