सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर
अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
Seraikella
सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, फिंगरप्रिंट डिवाइस समेत अन्य सामान और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद भुक्तभोगी ने सरायकेला थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सरायकेला थाना को दिए आवेदन में कृष्णा तियू, पिता स्वर्गीय राघव सिंह तियू, निवासी ग्राम सरगीडीह ने बताया कि 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे जब वह सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप स्थित अपनी दुकान पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा मिला और कई कीमती उपकरण गायब थे।
आवेदन के अनुसार, दुकान में अधिवक्ता प्रकाश ज्योतिषी का कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, फिंगरप्रिंट डिवाइस तथा गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की घटना से दुकान संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है।
भुक्तभोगी ने थाना प्रभारी से मामले की उचित जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। न्यायालय परिसर के समीप हुई इस चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।
November 3, 2026 10: 59 pm
Breaking
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण।*प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री, चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।* दिए बेहतर पर्यटन संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य किए जाने के निर्देश।*
- सरायकेला व्यवहार न्यायालय के समीप दुकान का ताला तोड़कर चोरी, कंप्यूटर-सीपीयू और नकदी ले उड़े चोर अधिवक्ता की दुकान को बनाया निशाना, गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी चोरी; भुक्तभोगी ने थाना में दिया आवेदन
- वार्षिणी प्लस टू विद्यालय में बनेंगे आठ अतिरिक्त कमरे, 1.08 करोड़ रुपये होंगे खर्च विधायक दशरथ गागराई ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
- चार माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर गोवर्धन राउत ने पीएम को लिखा पत्र, पेंशनधारियों की आर्थिक परेशानी का उठाया मुद्दा, जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग,
- अपना अधिकार संगठन की जिला कमेटी का पुनर्गठन, महेश मिंज बने जिलाध्यक्ष, खरसावां-कुचाई कमेटियों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प,
- खरसावां के चिल्कू में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की बैठक, पूजा स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी और मेले की स्वच्छता पर हुई चर्चा
- शिव गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी शिव शिष्य परिवार शिव शिष्य परिवार की जगन्नाथपुर में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
