अपना अधिकार संगठन की जिला कमेटी का पुनर्गठन,
महेश मिंज बने जिलाध्यक्ष, खरसावां-कुचाई कमेटियों को भी मिली नई
जिम्मेदारी, अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प,
kharsawan
अपना अधिकार संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से रविवार को संगठन की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी सहित खरसावां एवं कुचाई प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के दौरान नई कमेटियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें महेश मिंज को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला कमेटी में रघु हांसदा को जिला उपाध्यक्ष, डाबुआ सोय को जिला सचिव, शिवा कुरली को जिला कोषाध्यक्ष तथा सूरज हेम्ब्रम एवं सपना हो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, जिला कमेटी के सदस्य के रूप में अंजु अमिषा गागराई, अजय सामाड, रामलाल हेम्ब्रम, टाटा चातर, सूरज सोय, उपेन्द्र सरदार, सन्नी सोय एवं जीवन सोय को शामिल किया गया। इसी क्रम में खरसावां प्रखंड कमेटी का अध्यक्ष नागेन सोय, सचिव सावित्री हेम्ब्रम एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मुंडा को बनाया गया। जबकि कुचाई प्रखंड कमेटी की कमान सुरेंद्र सरदार को अध्यक्ष, घासीराम भूमिज को सचिव तथा चांदमनी बोदरा को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को भी प्रखंड कमेटी एवं सामान्य सदस्य के रूप में संगठन से जोड़ा गया।
समाज के अधिकारों और एकता को मजबूत करने पर जोर
पुनर्गठन कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज महासभा की अध्यक्ष सावित्री कुदादा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष तुराम बोयपाई, राष्ट्रीय कोल सेना के अध्यक्ष विष्णु बानरा, शहीद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष सालेन सोय तथा लोकप्रिय दृष्टि के संस्थापक वीर सिंह सिजुई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों एवं संगठन के सदस्यों ने नई कमेटी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को बुलंद करने, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने, सामाजिक एकता कायम करने तथा संगठन का विस्तार करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और समाज के लोगों को एकजुट कर उनके अधिकारों एवं हितों के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया।
November 2, 2026 7: 22 pm
Breaking
- अपना अधिकार संगठन की जिला कमेटी का पुनर्गठन, महेश मिंज बने जिलाध्यक्ष, खरसावां-कुचाई कमेटियों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प,
- खरसावां के चिल्कू में मां आकर्षणी पूजा एवं मेला संचालन समिति की बैठक, पूजा स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली-पानी और मेले की स्वच्छता पर हुई चर्चा
- शिव गुरु के विचारों को जन जन तक पहुंचाएगी शिव शिष्य परिवार शिव शिष्य परिवार की जगन्नाथपुर में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
- खरसावां मे प्रमंडलीय स्तरीय आंदोलनकारियों ने की बैठक आश्रितों को नौकरी व सम्मान राशि 20 हजार करने की मांग, अन्यथा 12 से 20 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में आंदोलन की चेतावनी,
- झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, प्रदीप वर्मा अध्यक्ष और शबाना रब्बानी महासचिव निर्वाचित, अजहर अंसारी को सरायकेला-खरसावां जिले से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, AIFF पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया राज्य में फुटबॉल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा नई समिति का जोर
- खरसावां के रायजामा में डीआईजी और एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अवैध अफीम खेती रोकने का दिया संदेश, पुलिस-पब्लिक मैत्री मजबूत करने पर जोर, महिला-पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को जमशेदपुर में, सरायकेला खरसावां के तीरंदाज भी दिखाएंगे दमखम, जिले से रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में पुरुष एवं महिला तीरंदाज लेंगे हिस्सा,
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन,
