परिसीमन संवैधानिक प्रक्रिया, सभी पहलुओं पर आयोग करता है विचार -अर्जुन मुंडा
kharsawan
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक व्यवस्था के तहत होने वाली प्रक्रिया है और इसके लिए गठित परिसीमन आयोग सभी आवश्यक पहलुओं का अध्ययन कर निर्णय लेता है। रविवार को खरसावां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि परिसीमन का कार्य लगभग 30 वर्षों में एक बार होता है। आयोग यह तय करता है कि किन आधारों पर और किस प्रकार से निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब परिसीमन की प्रक्रिया हुई थी, तब झारखंड के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण विषय सामने आए थे। उस समय उन्होंने भी उन मुद्दों की ओर आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान झारखंड में परिसीमन की प्रक्रिया लागू नहीं हो सकी थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में परिसीमन आयोग इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रहा होगा। देशभर में परिसीमन लागू करने की दिशा में प्रक्रिया चल रही है और आयोग अपने निर्धारित संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग विभिन्न क्षेत्रों की परिस्थितियों, जनसंख्या और अन्य निर्धारित मानकों का अध्ययन कर ही अंतिम निर्णय लेता है।
October 5, 2026 5: 08 am
Breaking
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
- एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 9 पदकों के साथ स्वदेश वापसी, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
- सरायकेला-खरसावां के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पुरुष रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में टाटा आर्चरी एकेडमी को हराकर हासिल किया टीम गोल्ड समीर बेहरा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, महिला रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की हकदार
- आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू -शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, बोलीं—ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि -जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता
- झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
- कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
- कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
