कुचाई में झामुमो जिला समिति की बैठक, संगठन सुदृढ़ीकरण और एसआईआर अभियान पर बनी रणनीति, झामुमो एक संघर्षशील संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं-गागराई
Kuchai
झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कुचाई स्थित मानकी-मुंडा भवन में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पंचायत से जिला स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यता अभियान, बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों और पंचायतों में नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बीएल-2 के कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झामुमो एक संघर्षशील संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने, नए सदस्यों को जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में विभिन्न वर्ग संगठनों के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों और पंचायतों में वर्ग संगठनों को मजबूत करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा और सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक का संचालन जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू एवं जिला संगठन सचिव करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महली, सुधीर महतो, रानी हेम्ब्रम, विशु हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष भुण्डा बेसरा, भोला महन्ती, धरमु गोप, अमृत महतो, घासीराम सोरेन, गोरा वर्मन, बबलू प्रधान, दशरथ महतो, जन्नत हुसैन, बेनीमाधव महतो, सुभाष चन्द्र महतो, हरि लोहार, दुर्गालाल मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
