खरसावां में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
की तैयारी पर बैठक, 150 प्रमुख कार्यकर्ता लेगे भाग, कार्यकर्ताओं
का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है-हरेकृष्णा प्रधान,
kharsawan
भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी द्वारा आगामी 30 एवं 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भाजपा की जिला स्तरीय एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में पार्टी के इतिहास, वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया तथा एआई जैसे आधुनिक तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि इस शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित कई नेता भाग लेगे। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद और कार्यप्रणाली से प्रशिक्षित करके एक अनुशासित, सक्षम और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता तैयार करना है। उन्होने कहा कि “यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का माध्यम है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना बेहद आवश्यक है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, रमानाथ महतो, जिप सदस्य शम्भू मंडल, रानी हेम्ब्रम, विष्कठ प्रधान, संतीश शर्मा, ललन शुक्ला, मुरली प्रधान, अखिलेश महतो, ईश्वर महतो, समीर नायक, जयचांद महतो, कंचन चौहान, सुदीप घोडाई आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 19 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
