खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व.
कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति
में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला
और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
Kharsawan
खरसावां के कुम्हारसाई स्थित मां काली मंदिर परिसर में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक एवं कला-संस्कृति के प्रख्यात साधक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और छऊ नृत्य, ओड़िया भाषा-साहित्य, कला, संस्कृति तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिश्चंद्र आचार्य ने कहा कि गुरु कभी विदा नहीं होते, बल्कि वे अपने शिष्यों की कला, संस्कार और साधना में हमेशा जीवित रहते हैं। स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी ने अपना संपूर्ण जीवन कला, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, आदर्श और योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने मां बासंती पूजा समिति सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान को भी याद किया। महावीर संघ ओपेरा के कलाकार सुजीत कुमार हाजरा ने निर्देशक के रूप में उनके योगदान और कलाकारों को दिशा देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सह नृत्य विशारद मोहम्मद दिलदार ने खरसावां की छऊ नृत्य परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने स्व. षाड़ंगी को आधुनिक खरसावां छऊ का जनक बताते हुए कहा कि छऊ कला के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर सुमन चंद्र मोहंती और नीलकंठ षाड़ंगी ने ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं के विकास में उनके योगदान की चर्चा की। आशीष कुमार षाड़ंगी ने उनके जीवन परिचय एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके छोटे पुत्र अशोक कुमार षाड़ंगी ने पिता के पारिवारिक, सामाजिक और मानवीय पक्षों को याद करते हुए उनसे जुड़े अनुभव साझा किए। समाजसेवी प्रभाकर मंडल ने भी उनके सामाजिक समर्पण और जनसेवा के कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन मनबोध मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उनके बड़े पुत्र सुशांत कुमार षाड़ंगी ने किया। श्रद्धांजलि सभा के बाद सुगम संगीत एवं भजन का आयोजन हुआ। इसमें पृथ्वीराज सिंहदेव ने ओड़िया, हिंदी और बांग्ला भाषा में भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। सभी ने स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को नमन करते हुए कहा कि कला, संस्कृति और समाज के प्रति उनका समर्पण खरसावां की सांस्कृतिक विरासत में हमेशा याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांत कुमार षाड़ंगी, सुशील कुमार षाड़ंगी, सुजीत हाजरा, सरोज कुमार मिश्रा, राम गोविंद मिश्रा, मुटु षाड़ंगी, गुलु षाड़ंगी, अशोक कुमार षाड़ंगी, आशीष षाड़ंगी, भानु प्रताप नंदा, हावु षाड़ंगी एवं पुलिदु राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
November 10, 2026 9: 46 pm
Breaking
- खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व. कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
- दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
- राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे खरसावां के सुमित सौरभ पूर्ति, अंडर-14 बॉयज टीम में हुआ चयन, 12 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा,
- अर्जुन मुंडा के आवास पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद काली पूजा पर घोड़ाबांधा स्थित आवास में भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और औद्योगिक जगत की हस्तियों ने की शिरकत
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
- रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
- खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
- उपायुक्त ने करकेट्टा डैम (कुचाई), शिव मंदिर (खरसावाँ) एवं भीमखंदा (राजनगर) का किया स्थल निरीक्षण…* *पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश…*
