Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
Author: Team eDesk
नीमडीह में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 03 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त; 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद….* Nimdih सरायकेला-खरसावाँ, 24 १®1अगस्त, 2026 : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सतत छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 24 अगस्त, 2026 को उत्पाद विभाग की टीम एवं पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नीमडीह थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के…
प्राचीन कुदरसाईं शिव मंदिर में विशाल भंडारे के 50 वर्ष पूर्ण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद Seraikella सरायकेला। पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्राचीन कुदरसाईं शिव मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल भंडारे ने इस वर्ष अपने गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय रहा। इस भंडारे की शुरुआत लगभग 50 वर्ष पूर्व स्वर्गीय रामजी लाल अग्रवाल एवं उस समय सरायकेला के धर्मपरायण एवं सेवाभावी लोगों द्वारा की गई…
खरसावां की पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान-2026 के सफल संचालन पर हुई विशेष ग्राम सभा, kharsawan खरसावां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान-2026-27 के सफल संचालन को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के चयन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसी के तहत खरसावां पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा ग्राम प्रधान शाम्बो कुमार राउत की अध्यक्षता में की गई। पंचायत सहजकर्ता दल की उपस्थिति में ग्रामीणों से स्थानीय जरूरतों और प्राथमिकताओं से संबंधित सुझाव लिए गए।…
खूंटपानी के बड़ाचीरू में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, वंडर बॉयज को पराजित कर सीपीएफ बाना बनी चैम्पियन, महिला में जमशेदपुर एवं चालीस प्लस में पुरती स्पोटिंग बना विजेता Khutpani खूंटपानी प्रखंड के बड़ाचीरू में आकाशवाणी क्लब बड़ाचीरू के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न हो गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला में वंडर बॉयज को 1-0 से पराजित कर सीपीएफ बाना की टीम चैम्पियन बना। जबकि महिला वर्ग में महिला वर्ग में एनएसएस जमशेदपुर और चालीस प्लस वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरती स्पोटिंग की टीम विजेता बनी। इससे पहले खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं उनकी पत्नी बासंती गागराई ने…
कुचाई के जोजोहातु महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने ने पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक Kuchai सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कुचाई प्रखंड के जोजोहातु स्थित संगम घाट से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश लेकर जोजोहातु महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक अनुष्ठान…
आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे के अंबार से लोग बेहाल; वार्ड 29 के पार्षद ने कहा – कचरा नियमित नहीं उठने पर होगा उग्र आंदोलन बोले – चुनाव जीतने के बाद से ही नहीं हो रहा नियमित कचरा उठाव, एजेंसी कर रही मनमानी; सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव करेंगे Seraikella आदित्त्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन ठप होने से शहर के अधिकांश वार्डों में हालात नारकीय हो गए हैं। नियमित कचरा नहीं उठने से नाराज 11 से अधिक वार्ड पार्षदों का सब्र आखिरकार शनिवार को टूट…
खरसावां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगा विधिक जागरुकता, छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की दी जानकारी, kharsawan जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शनिवार को खरसावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी सदस्य मुकेश कुमार साहू, लक्ष्मी गुन्दुवा एवं आलोक साहू ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को समुचित विधिक जागरुकता एवं सहायता उपलब्ध कराकर न्याय दिलाना है। अनुसूचित जाति…
झारखंड आंदोलनकारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, 1932 आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने की मांग, दो माह में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर से आंदोलन की दी चेतावनी, Kharsawan झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची के मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा है। झारखंड आंदोलनकारी ने अपने सौपे गए ज्ञापन में स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, पेसा कानून-1996 के प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने, आंदोलनकारियों की सम्मान राशि बढ़ाने सहित छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने कहा…
मुआवजे की मांग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ खरसावां चांदनी चौक को किया जाम, डेढ़ घंटे के बाद एक लाख मुआवजा के आश्वासन से हटा जाम, kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के बनाईकेला चौक के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में पीडीएस दुकानदार सह संतीकुदर निवासी करम सिंह बोदरा (55) की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीणों और आदिवासी हो समाज महासभा के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ खरसावां चांदनी चौक जाम कर दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ सड़क जाम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। अधिकारियों और वाहन मालिक की ओर से…
राजनगर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद Rajnagar सरायकेला-खरसावां। राजनगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई राजनगर थाना कांड संख्या 43/2026 के तहत की गई है। मामले में पुलिस ने अनिल पूर्ति (26), पिता मधुराम पूर्ति, निवासी केसरगड़िया, थाना राजनगर तथा आकाश गोप (29), पिता जितेन गोप, निवासी बड़ा…