कुचाई के सुदूरवर्ती पांच गांवों में जली विकास की रोशनी,
18 सोलर लाइटें लगाई गईं, सामाजिक संगठन के संयुक्त प्रयास
से सुदूरवर्ती गांवों को मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी,
Kuchai
कुचाई के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और गांवों को रोशन करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। आदिवासी हो समाज महासभा, अपना अधिकार संगठन एवं मुंडा मानकी संघ के संयुक्त प्रयास से कुचाई प्रखंड के पांच गांवों में कुल 18 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। सिटी बैंक एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से लगाए गए इन सोलर लाइटों से अब ग्रामीणों को रात के अंधेरे से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस पहल से गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठनों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत और समस्याओं को देखते हुए सोलर लाइट लगाने के लिए गांवों का चयन किया गया था। इसके बाद संगठन के नेतृत्व में चयनित गांवों में 18 सोलर लाइटें स्थापित की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों में प्रकाश की व्यवस्था करना और ग्रामीणों को रात के समय होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। इस अभियान के तहत कुचाई प्रखंड के बंदोलोहार पंचायत के रुरुगंलोहर एवं बागुरडीह गांव, अरुवां पंचायत के छोटा अरुवां एवं बड़ा अरुवां गांव तथा बारुहातू पंचायत के बारूडीह गांव में सोलर लाइटें लगाई गई हैं। सोलर लाइट लगने से ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अंधेरे रास्तों से गुजरने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। वहीं गांवों में रात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में भी यह पहल मददगार साबित होगी। इस अवसर पर मुंडा मानकी संघ खरसावां के अध्यक्ष तुराम वोयपाई, अपना अधिकार संगठन कुचाई प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सरदार, आदिवासी हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, शहीद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष सालेन सोय, ग्राम मुंडा रमय सोय, लाल सिंह हेंब्रम, साधु सोय, श्रुति सोय, सयाम सोय, डबुआ सोय, गोनो डांगील, उपेन्द्र सरदार एवं गुरुचरण सरदार सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
November 5, 2026 6: 09 pm
Breaking
- 14 साल बाद भी नहीं मिला सेवानिवृत्ति का बकाया, अब सरकारी आवास खाली करने का फरमान, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुरेंद्र गोस्वामी ने एसडीओ से लगायी गुहार,
- कुचाई के सुदूरवर्ती पांच गांवों में जली विकास की रोशनी, 18 सोलर लाइटें लगाई गईं, सामाजिक संगठन के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती गांवों को मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी,
- खरसावां हाट में दीपावली की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़, बाजार में दिखी रौनक, मिट्टी के दीपक, रेडिमेड कपड़े, रंग-रोगन और गृह सज्जा की दुकानों पर लगी भीड़, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
- खरसावां मे जरूरतमंद परिवारों के घरों में खुशियों का दीप जलाया, गायत्री परिवार ने 21 परिवारों के बीच बांटी दीपावली सामग्री और मिठाई,
- कुचाई में 50 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने की अपील, धान कटाई के बाद खाली खेतों में सरसों की खेती करने पर दिया गया जोर,
- खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति, पंचायत कमेटियों के गठन और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,
- खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला-2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न्ा कराये-बीडीओ
- खरसावां मे अनियंत्रित ट्रक ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर में मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, भागने के दौरान सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और कई वाहन बाल-बाल बचे, आक्रोशित युवकों ने चालक को पकड़कर पीटा,
