Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
Author: Team eDesk
राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के उत्थान को लेकर कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक, चारों बिंदुओं पर प्रस्ताव सरकार को भेजने की मांग, हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीओ को सौंपने का निर्णय Seraikella सरायकेला, 20 अगस्त 2026। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के पुनरुत्थान, कला के संरक्षण एवं कलाकारों के हित से जुड़े लंबित विषयों को लेकर सरायकेला छऊ कलाकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुंडिचा मंदिर परिसर में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र की वर्तमान स्थिति तथा कला एवं कलाकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से…
आमदा में चोरी के गहने बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; करीब पांच लाख के जेवर व सामान जब्त Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र की आमदा ओपी पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चांदी एवं सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और घड़ी समेत करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को करीब 13:30 बजे आमदा ओपी क्षेत्र में चोरी किए गए गहनों को लेकर सूचना मिली थी। बताया गया कि आमदा के गुल्लूजिया बस्ती…
सदर अस्पताल से चोरी बाइक के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो स्प्लेंडर बरामद Seraikella सरायकेला, 20 अगस्त। सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को कांड के वादी अपनी मोटरसाइकिल संख्या JH05CZ-2871 से इलाज के लिए पत्नी के साथ सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इलाज के बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल गायब…
जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत, मातकमडीह को 3-0 से हराकर अर्जुना कप की दौड़ में मजबूत की दावेदारी, kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप 2026 के तहत बुधवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें बीपीएस हाथीटांड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएफए मातकमडीह को 3-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ हाथीटांड़ ने प्रतियोगिता में चैंपियन बनने की दिशा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।…
*उपायुक्त ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित की समीक्षा बैठक संपन्न…* *स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…* Seraikella उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण केंद्रों, श्रमिक पंजीकरण, प्लेसमेंट, रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विगत समीक्षा बैठकों में…
दो साल से फरार डकैती कांड का आरोपी बदला नाम-पता, आदित्यपुर से गिरफ्तार Choka चौका थाना कांड संख्या 66/24 में पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित सरना टोला में अपना और अपने पिता का नाम व पता बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, यह मामला पसुवा सरदार, निवासी रेयाड़दा के…
खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत छह घंटे तक नहीं मिला इलाज, रास्ते में एक और अस्पताल में दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम, Kharsawan खरसावां प्रखंड के संतारी गांव में मंगलवार की सुबह जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संतारी निवासी सचिन जोंकों के पुत्र शिवा जोंकों (11) और पुत्री सीमा जोंकों (13) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह…
हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड, 13 साल से अधूरा है निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद काम पूरा नहीं; अब 3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर Kharsawan सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर के समीप संजय नदी पर बने पुल का एप्रोच रोड 13 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। झारखंड हाईकोर्ट की ओर से निर्माण कार्य को 18 अगस्त 2026 तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा पड़ा…
खरसावां में भारी बारिश से संजय और सोना नदियां उफान पर, गोविंदपुर की पुरानी पुलिया से पांच फीट ऊपर बहा पानी, खरसावां-सरायकेला मार्ग पर आवागमन बाधित, kharsawan खरसावां-कुचाई क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण संजय और सोना नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को बारिश ने और तेज रफ्तार पकड़ ली, जिससे खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर की पुरानी पुलिया के ऊपर संजय नदी का पानी तेज बहाव के साथ बहने लगा। बताया जा रहा है कि पुलिया से करीब पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसके कारण खरसावां-सरायकेला मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। गोविंदपुर पुलिया…
सरायकेला के तितिरबिला में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, माहली ब्रदर्श को पराजित कर सुमन एफसी बनी चैम्पियन, खेल में हार से मिलती है जीत का सबसे बड़ा मंत्र-गागराई, Seraikella सरायकेला प्रखंड के तितिरबिला में एनबीसी तितिरबिला के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। खेल के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को…