Author: Team eDesk

खरसावां के आमदा खादी पार्क में कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों को खादी शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं- कोंदो Kharsawan  खरसावां प्रखंड के आमदा खादी पार्क में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वच्छता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर पार्टी…

Read More

खरसावां के आमदा में दो बाइकों की टक्कर, 17 वर्षीय युवक गंभीर दुर्घटना के बाद घायल को सड़क पर छोड़कर साथी फरार, डॉक्टर ने अपने खर्च से मंगाई सेलाइन Kharsawan  खरसावां-चाईबासा मुख्य सड़क पर आमदा स्थित निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में खरसावां के डुबरायडीह गांव निवासी 17 वर्षीय शिवा पड़िया, पिता दुबराई पड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार शिवा पड़िया अपने दो साथियों के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक…

Read More

खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर Adityapur आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में खरकई नदी और उससे जुड़े जलस्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा शहरी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की द्वितीय बैठक हुई। बैठक…

Read More

35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान Seraikella  सरायकेला  उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 35 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने दुकानदारों को COTPA समेत तंबाकू नियंत्रण से जुड़े अन्य कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। …

Read More

स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश  Seraikella  सरायकेला, समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयवार एवं प्रखंडवार शैक्षणिक प्रगति, बच्चों की उपस्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, स्मार्ट क्लास, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की बात कही। बैठक के दौरान…

Read More

गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता kharsawan  खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में गुरुवार को गांधी जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ, चित्रांकन एवं अंग्रेजी एस्से राइटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण…

Read More

खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, Kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत रिडिंग पंचायत के ग्राम बिरूजारा में ग्रामीणों की बिजली समस्या का समाधान करते हुए 25 केवी के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नवनिर्मित विद्युत व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। ग्रामीणों ने गांव में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न हो रही बिजली समस्या को लेकर लिखित रूप से अपनी मांग रखी थी। ग्रामीणों की…

Read More

खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा, Kharsawan  खरसावां प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। सेवा सेतु अभियान के तहत इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और आवेदनों को सामने लाकर उनके समाधान…

Read More

खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां, Kharsawan  खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में गांधी एवं शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो…

Read More

खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई, Seraikella  खरसावां हाट बाजार की बंदोबस्ती की शर्तों का पालन नहीं करने और निर्धारित राशि जमा नहीं करने के मामले में जिला परिषद, सरायकेला-खरसावां ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला परिषद कार्यालय ने बंदोबस्तधारी राकेश कुमार नंदा, पिता दानी शंकर नंदा, ग्राम देहुरीडीह, थाना खरसावां को आदेश जारी करते हुए हाट बाजार में सुविधा शुल्क के उठाव पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा…

Read More