खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य
अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या
पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां,
Kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में गांधी एवं शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए के सामूहिक गायन से हुआ। शिक्षकों एवं सदन कप्तानों ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। छात्रा पूनम महतो ने सुविचार प्रस्तुत किया। शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने महात्मा गांधी के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा को आधार बनाकर ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ व्यापक जनांदोलन खड़ा किया। छात्राओं सखीना लोहार, लक्ष्मी साहु एवं सरस्वती बानरा ने गांधीजी के व्यक्तित्व और विचारों पर अपने विचार रखे। वहीं, शिक्षक महादेव मुंडा ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनकी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा को विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए श्सादा जीवन, उच्च विचारश् के आदर्श को अपनाने की अपील की। छात्र देव प्रधान एवं छात्रा यशोमती नापित ने शास्त्रीजी पर विचार रखे, जबकि छात्रा स्वाति बानरा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गांधी और शास्त्री के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता रही। इसका संचालन छात्रा मौसमी महतो ने किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों को केवल जयंती के अवसर पर याद करना पर्याप्त नहीं है। उनके विचारों और आदर्शों को व्यवहार में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, नूतन रानी, प्रभा कुमारी, योगेंद्र महतो, गीता महतो, सुभाष चंद्र तांती, अमरीश पुरती समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
October 2, 2026 4: 06 am
Breaking
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
- खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन,
- खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां,
- खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई,
