राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
Kharsawan
दुर्गा पूजा उत्सव का आखिरी दिन में देशभर में विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में दुर्गा पूजा के आखिरी दिन यानी विजयादशमी पर राजखरसावां के श्री श्री आमदा ठाकुरबाडी पूजा समिति के पूजा पंड़ाल में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सिंदूर खेला उत्सव में भाग लिया और एक दूसरे को सिंदूर लगाया। बंगाली समुदाय के लिए यह त्योहार काफी अहम माना जाता है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा को सुहागिन महिलाएं सिंदूर अर्पण कर अंतिम विदाई देती हैं। साथ ही प्रार्थना करती हैं कि हे मां आप अगले साल आएं और खुशहाली लाएं। गौरतलब है कि नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। इसी दिन दशहरे के अवसर पर बंगाली समुदाय की महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करती हैं। जिसे सिंदूर खेला की रस्म कहा जाता है। बंगाली महिलाओं के लिए सिंदूर खेला एक बड़ी और विशेष रस्म है। मान्यता है कि दशहरे के दिन मां दुर्गा की धरती से विदाई होती है और इस उपलक्ष्य में सुहागने महिलाएं उन्हें सिंदूर अर्पित कर आशीर्वाद लेती हैं। खरसावां के बजारसाही स्थित दुर्गा मंदिर में सरकारी पूजा समिति, सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई, श्री श्री आमदा ठाकुरबाडी पूजा समिति, ज्ञान मंदिर पूजा समिति नयाबजार आमदा, रेलवे कालोनी दुर्गा पूजा समिति राजखरसावां एवं खरसावां में मां दूर्गा की पूजा अर्चना की गई,।
October 22, 2026 4: 13 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
