कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
Kuchai
कुचाई स्थित बिरसा स्टेडियम में दुर्गापूजा के अवसर पर बिरसा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को कीक कर किया। इस
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबा एंड बाबा के टीम को 2-1 से पराजित कर अवटी एंड सान्वी की टीम चैंपियन बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने विजेता टीम अवटी एंड सान्वी की टीम को दो लाख एवं कप देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता बाबा एंड बाबा की टीम को एक लाख 50 हजार एवं कप रुपये दिए गए। तीसरे स्थान पर रही पोडाडीह की टीम और चौथे स्थान पर रही यंग फैन्स क्लब की टीम को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले विधायक को पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया।
खेल से बढ़ता है अनुशासन और भाईचारा : गागराई
विधायक दशरथ गागराई ने विजेता और अन्य टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता, संघर्ष और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेलकूद युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा भी प्रदान करता है। ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।
ये मौजूद थे।
विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, राहुल गागराई, मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मांगीलाल महतो, धनु मुखी, राहुल सोय, घनश्याम सोय, सुजन सिंह सोय, गंगाराम सोय, गारदी सोय, चंद्र मोहन मुंडा, मधु मुंडा आदि मौजूद थे।
