सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Sini
सरायकेला-खरसावां। जिले के सिनी ओपी अंतर्गत धातकीडीह गांव में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय अशोक कुमार नायक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार नायक, पिता स्वर्गीय बासनीधार नायक के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार नायक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
