खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान
के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं
जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। सेवा सेतु अभियान के तहत इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और आवेदनों को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं से अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी सौंपे। शिविर में वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा और जनहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना तथा उसकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित स्तर पर समाधान के लिए आगे बढ़ाने की बात कही गई। एकदिवसीय जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। प्रखंड कार्यालय से संबंधित कुछ समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों की जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्य रूप भाजपा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, अखिलेश महतो, जिला परिषद सदस्य, जिला मंत्री सावित्री बानरा, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, सुभाष महतो, नयन नायक, विजय कुमार महतो, रीहित महतो, इंद्रजीत उरांव, कंचन चौहान, मनमोहन मंडल, दुर्याेधन प्रमाणिक, हीपना सोरेन, सरोज प्रमाणिक, मोहन मोहाली, नयन प्रमाणिक, जयचंद महतो, शशांक शिखर सिंह देव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
October 2, 2026 4: 04 am
Breaking
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
- खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन,
- खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां,
- खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई,
