झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता
के लिए लगा चयन ट्रायल शिविर, तीरंदाजों ने दिखाया
दमखम, बेहतर प्रदर्शन करने वालों का हुआ चयन,
Kharsawan
झारखंड के दुमका स्थित तीरंदाजी अकादमी, कुमरा दुधानी विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर सरायकेला के दुगनी मैदान में चयन ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जूनियर तीरंदाजों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में तीरंदाजों का चयन किया गया। चयन ट्रायल में इंडियन राउंड, कंपाउंड और रिकर्व वर्ग के पुरुष एवं महिला जूनियर तीरंदाजों ने भाग लिया। इंडियन राउंड जूनियर पुरुष वर्ग में माधो बिरुआ, नितेश मार्डीे, सुमीत सोरेन, दशमत हांसदा, आयुष किस्कू, सगुन हेम्ब्रम, धनराज नाग, कृष्णा मार्डी, सिड्डु मार्डी, सुनील हेम्ब्रम एवं गणेश हेम्ब्रम ने प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में टुकटुक मुदी, सुनीता तियु, अंशिका कालिंदी, दिया रानी मुर्मू एवं बाहा बेसरा ने निशाना साधा। कंपाउंड जूनियर पुरुष वर्ग में रैतिक मुंडा, नंदलाल पाहन, शिव शंकर पड़िहारी एवं उत्तम महतो ने भाग लिया। महिला वर्ग में सृष्टि पेरकेट्टा, सोनल सपना सुंडी और लक्ष्मी बिरूली ने प्रदर्शन किया। रिकर्व जूनियर पुरुष वर्ग में उदय सरदार, लुखीराम मुंडा, लंकेश्वर पुराण एवं समीर बेहरा ने हिस्सा लिया। रिकर्व महिला वर्ग में कोयल महतो, गंगी हेम्ब्रम एवं सुमन गोप ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने निर्धारित दूरी पर लक्ष्य साधते हुए अंक हासिल किए। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं उभरते तीरंदाजों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, उदय सिंहदेव तथा जिला खेल पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चन्द्र महांती, प्रशिक्षक बीएस राव, हिमांशु मोहंती, रजनी पात्रो, शिवकुमार कुंभकार, शीतल महतो, प्रेम मार्डी, शिवप्रसाद महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
September 30, 2026 8: 23 am
Breaking
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ…* *उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का निरीक्षण कर मरीज सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- दुर्गा पूजा से पहले शराब की अड्डेबाजी पर प्रशासन सख्त गम्हरिया-आदित्यपुर में उत्पाद विभाग व पुलिस का संयुक्त अभियान, सार्वजनिक स्थलों से हटाए गए शराब सेवन करने वाले
- SIR पर आयोग का बड़ा फैसला, अब मतदाताओं के घर पहुंचेंगे BLO कुकड़ू के बेरासी सिरूम पंचायत भवन में लगा विशेष कैंप, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो हुईं शामिल
- चांडिल डैम पहुंचे विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्य
- पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, बालिगुमा आंगनबाड़ी केंद्र ने जीता प्रथम पुरस्कार
- 14 अक्टूबर को देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, तैयारी में जुटा झामुमो-सोनुवा-गोइलकेरा में विधायक जगत माझी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- खरसावां मे आंदोलनकारियों ने बैठक कर स्थानीय-नियोजन नीति, पेसा कानून लागू करने और सम्मान राशि बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, दो माह में कार्रवाई नहीं तो नवंबर से आंदोलन की चेतावनी,
