कुचाई के लेपसो में 70 हजार रुपये और ट्रॉफी
लेकर जयराम एफसी ने जीता लेपसो फुटबॉल का खिताब,
उपविजेता दीवाना क्लब को मिले 50 हजार रुपये,
kuchai
कुचाई के प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत लेपसो गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीवाना क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। कई रोमांचक मुकाबलों के बाद जयराम एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला मेजबान दीवाना क्लब लेपसो की टीम को 1-0 से पराजित कर जयराम एफसी चौंपियन बनी। विजेता टीम को 70 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।

वहीं उपविजेता दीवाना क्लब लेपसो को 50 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रही केपीएस की टीम को 35 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने विजेता और उपविजेता समेत अन्य टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। पुरस्कार वितरण समारोह में तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय और राहुल सोय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मौके पर घनश्याम सोय, विकास गोप, समीर सामाड, मंगल सिंह सोय, विशाल सोय, मनोज मुदुईया, हरिचरण होनहागा, मनोज कुमार होनहागा, संतोष बानरा, गारदी सोय समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
