खरसावां के लखनडीह में पुलिस ने ग्रामीणों संग की बैठक, अफीम की खेती से दूर रहने की दी नसीहत
सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान, वैकल्पिक खाद्य फसलों की खेती के लिए किया प्रेरित,
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लखनडीह गांव में शनिवार को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों को प्रतिबंधित फसल की खेती से होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों से स्पष्ट रूप से अफीम की खेती से दूर रहने की अपील की। ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती प्रतिबंधित है और इसकी खेती करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपनी जमीन पर अफीम के बजाय वैध एवं खाद्य फसलों की खेती करने का आग्रह किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसान अपनी जमीन का उपयोग ऐसी फसलों के उत्पादन में करें, जिससे परिवार को वैध आमदनी के साथ खाद्य सुरक्षा भी मिल सके। ग्रामीणों को धान, दलहन, सब्जी समेत अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों को अवैध गतिविधियों से दूर रखना और क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित फसल की खेती नहीं करें। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कहीं अफीम की खेती या इससे जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और खेती से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। ग्रामीणों ने पुलिस की अपील को गंभीरता से सुना और अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक खाद्य फसलों को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।
October 22, 2026 4: 54 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
