कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत दुखियाडीह फुटबॉल मैदान में सागुन सारना क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस
फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल मैच में ब्लैक शूटर को 2-1 से पराजित कर बिराज एफसी चैंपियन बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता बिराज एफसी को खस्सी एवं 1200 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता ब्लैक शूटर को खस्सी एवं 1000 रुपये, तीसरे स्थान पर रहे जोरोन एफसी को खस्सी एवं 600 रुपये तथा चौथे स्थान पर रहे झारखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को खस्सी एवं 400 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। पांचवी स्थान पर रहे ब्लैक वाइपर एफ.सी खस्सी एंव 200 रूपये, छठे स्थान पर रहे वाईएमसी किरी कॉम्कोडुडिया, सातवें स्थान पर रहे जूनियर टाइगर एफसी तथा आठवें स्थान पर रहे नाइन शूटर एफसी को एक-एक खस्सी एवं दो-दो सौ रूपये नगद देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देती हैं. खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। विधायक ने खिलाड़ियों से जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सागुन सारना क्लब के पदाधिकारियों और ग्रामीणों की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, भरत सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, मंगल हांसदा, मांगीलाल सुमबरूई, मोहनलाल हांसदा, निर्दोष हांसदा, संतोष हांसदा, उमेश सोय, प्यारेलाल सोय, सुरेश हांसदा, आदर्श हांसदा, सोमा सोय, तुरी हांसदा, सुखराम हांसदा, गुलाब हांसदा, गणेश सोय, अजीत पान आदि उपस्थित थे।
October 5, 2026 5: 06 am
Breaking
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
- एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 9 पदकों के साथ स्वदेश वापसी, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
- सरायकेला-खरसावां के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पुरुष रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में टाटा आर्चरी एकेडमी को हराकर हासिल किया टीम गोल्ड समीर बेहरा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, महिला रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की हकदार
- आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू -शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, बोलीं—ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि -जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता
- झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
- कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
- कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
