दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
Sini
दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर को सिनी ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक सिनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक पुलिस निरीक्षक, सरायकेला अंचल के नेतृत्व में हुई। बैठक में क्षेत्र की दोनों दुर्गापूजा समितियों के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पूजा समितियों के सदस्यों को पूजा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में समिति के सदस्यों से सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की बात कही। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
बैठक के माध्यम से पुलिस-प्रशासन ने दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
October 5, 2026 5: 06 am
Breaking
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
- एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 9 पदकों के साथ स्वदेश वापसी, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
- सरायकेला-खरसावां के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पुरुष रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में टाटा आर्चरी एकेडमी को हराकर हासिल किया टीम गोल्ड समीर बेहरा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, महिला रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की हकदार
- आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू -शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, बोलीं—ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि -जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता
- झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
- कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
- कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
