झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
Kharsawan
झारखंड जनशक्ति मंच की केंद्रीय कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक चाईबासा के हेस्सबासा स्थित मेंजारी रेस्टोरेंट में हुई। केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, सांगठनिक मजबूती और झारखंड की सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
संगठन में चुम्बरू देवगम को केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा को केंद्रीय महासचिव तथा अमर सिंह भूमिज को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जिला स्तर पर मंगल हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम, शंकर सिंह सौंवया को पश्चिमी सिंहभूम तथा भरत उरांव को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बनाया गया। सांगठनिक विस्तार को लेकर केंद्रीय उपाध्यक्ष चुम्बरू देवगम को कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी तथा केंद्रीय महासचिव प्रेम प्रकाश बिरुवा को सह प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों को नवंबर 2026 तक कोल्हान के तीनों जिलों के सभी 38 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य दिया है। मौके पर श्री सोय ने कहा कि मंच का उद्देश्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और सामाजिक स्तर पर लोगों को संगठित करना है। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उनके अनुसार, खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद राज्य में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पहले कोल्हान में मजबूत सांगठनिक आधार तैयार करेगा और इसके बाद राज्य के अन्य प्रमंडलों में विस्तार किया जाएगा। जबकि केंद्रीय कोषाध्यक्ष बासुदेव सिंकू ने बेरोजगारी और पलायन को राज्य की प्रमुख समस्याओं में शामिल बताते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति तथा सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के शोषित और वंचित वर्गों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में चुम्बरू देवगम, प्रेम प्रकाश बिरुवा, बासुदेव सिंकू, अमर सिंह भूमिज, मंगल हेंब्रम, भरत उरांव, शंकर सिंह सौंवया, जम्बिरा बिरुवा, अभय सिंह जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, जेना बिरुवा, विजय दोंगो, शशि करण सुंडी, गुलिया बिरुवा, आलोक बिरुली, राय सिंह जामुदा, देबेन देवगम, सिंगराय हेंब्रम, मोहन सिंह बुड़िउली सहित अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
October 5, 2026 5: 07 am
Breaking
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
- एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 9 पदकों के साथ स्वदेश वापसी, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
- सरायकेला-खरसावां के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पुरुष रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में टाटा आर्चरी एकेडमी को हराकर हासिल किया टीम गोल्ड समीर बेहरा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, महिला रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की हकदार
- आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू -शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, बोलीं—ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि -जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता
- झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
- कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
- कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
