कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
Kuchai
कुचाई थाना क्षेत्र के सेगोई गांव में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कुचाई थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को अफीम की खेती के कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ इसके सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा ने ग्रामीणों से अफीम की अवैध खेती से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती कानूनन अपराध है। अधिक मुनाफे के लालच में की जाने वाली ऐसी गतिविधियों का असर केवल संबंधित परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
खेती मिली तो एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, कारोबार और सेवन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आसपास यदि कहीं अफीम की खेती या मादक पदार्थों से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की।
युवाओं को नशे से बचाने में ग्रामीणों से सहयोग की अपील। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया गया। रविंद्र मुंडा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। पुलिस और ग्रामीणों के आपसी सहयोग से क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा मादक पदार्थों के सेवन और कारोबार से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
October 5, 2026 5: 07 am
Breaking
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
- एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा, 9 पदकों के साथ स्वदेश वापसी, 5 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का गौरव, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
- सरायकेला-खरसावां के तीरंदाजों ने लहराया परचम, पुरुष रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में टाटा आर्चरी एकेडमी को हराकर हासिल किया टीम गोल्ड समीर बेहरा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य, महिला रिकर्व टीम भी कांस्य पदक की हकदार
- आनंदपुर के टेन्ड्राउली में हॉकी का नया अध्याय, 32 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू -शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, बोलीं—ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
- टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि -जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता
- झारखंड जनशक्ति मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, चुम्बरू देवगम केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश बिरुवा बने महासचिव,नवंबर तक कोल्हान के सभी 38 प्रखंडों में अध्यक्ष चयन का लक्ष्य,
- कुचाई के दुखियाडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ब्लैक शूटर को पराजित कर बिराज एफसी बनी चैंपियन, फुटबॉल झारखंड में बेहद लोकप्रिय खेल है-गागराई
- कुचाई के सेगोई में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील,
