सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के महालिमोरूप में वर्ष 1964 से चली आ रही काली पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। रविवार मध्यरात्रि से मां काली की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
काली पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए 11 नवंबर 2026 को संध्या समय विशेष झूमर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पश्चिम बंगाल के झालदा स्थित कोची कदम झूमर अखड़ा की टीम अपनी शानदार प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध झूमर गायक विजय महतो, गुहीराम झारखंडी, परदावती एवं कालाबती अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन हरैन महतो करेंगे।
आयोजन समिति के अनिरुद्ध प्रामाणिक ने बताया कि झूमर संगीत कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से झारखंडी लोकसंस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिलेगी।
1964 से चली आ रही धार्मिक परंपरा के साथ झूमर संगीत का यह आयोजन महालिमोरूप की सांस्कृतिक पहचान को भी जीवंत करेगा। धार्मिक आस्था और लोककला का यह संगम क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।
November 7, 2026 12: 24 am
Breaking
- खरसावां-कुचाई के बाजारों में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषणों की रही खास मांग, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर उमड़ी भीड़,
- 21-22 नवंबर को होगा राज्यस्तरीय मिनी ग्रामीण चर्चा, खरसावां में तैयारी पर अपना अधिकार संगठन की बैठक,
- खरसावां के अशोका स्कूल में ‘ऑयल वॉररू फ्यूल ऑर वेपन’ पर सेमिनार, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शनी और सेमिनार के विजेताओं को मिला पुरस्कार
- सरायकेला के महालिमोरूप में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, झूमर संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, 11 नवंबर को कोची कदम झूमर अखड़ा के कलाकार बिखेरेंगे लोकसंगीत का जलवा
- प्रधानमंत्री ने माताजी का हालचाल पूछकर भावुक कर दिया : अर्जुन मुंडा* *पैरा-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री की आत्मीयता के लिए जताया आभार; भारतीय तीरंदाजों की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा*
- 14 साल बाद भी नहीं मिला सेवानिवृत्ति का बकाया, अब सरकारी आवास खाली करने का फरमान, आर्थिक तंगी से जूझ रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुरेंद्र गोस्वामी ने एसडीओ से लगायी गुहार,
- कुचाई के सुदूरवर्ती पांच गांवों में जली विकास की रोशनी, 18 सोलर लाइटें लगाई गईं, सामाजिक संगठन के संयुक्त प्रयास से सुदूरवर्ती गांवों को मिली सौगात, ग्रामीणों ने जताई खुशी,
- खरसावां हाट में दीपावली की खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़, बाजार में दिखी रौनक, मिट्टी के दीपक, रेडिमेड कपड़े, रंग-रोगन और गृह सज्जा की दुकानों पर लगी भीड़, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
