Author: Team eDesk

खरसावां के आमदा मे आभूषण चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; दो लाख के जेवर व मोबाइल बरामद kharsawan  सरायकेला-खरसावां जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खरसावां के आमदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आमदा ओपी क्षेत्र के गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी कर आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं तीन मोबाइल…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खरसावां में फुटबॉल व दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता, खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है-डीएसओ kharsawan  खरसावां। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा अर्जुना स्टेडियम खरसावां में ध्यानचंद कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के जादूगर के रूप में भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर…

Read More

छऊ कला केंद्र के समग्र विकास को लेकर बैठक, आधारभूत संरचना व प्रशिक्षण व्यवस्था पर बनी रणनीति Seraikella  सरायकेला। सरायकेला-खरसावाँ के समृद्ध छऊ कला की परंपरा को संरक्षित और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने की, जबकि खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहे। बैठक में छऊ कला केंद्र की आधारभूत संरचना, इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, मानव संसाधन, संविदा एवं स्थायी नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा केंद्र के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।…

Read More

कुचाई में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के तहत तसर किसान समूहों की बैठक, तसर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ना उद्देश्य, Kuchai  केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्रीय रेशम बोर्ड खरसावां एवं अग्र परियोजना केंद्र खरसावां के संयुक्त सहयोग से प्रमुख रेशम उत्पादक क्षेत्र कुचाई में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के अंतर्गत तसर किसान समूह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय तसर किसानों, रेशमदूतों एवं निजी ग्रेनेजर्स समेत करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय रेशम बोर्ड, खरसावां के वैज्ञानिक-बी डॉ. डुकरे प्रदीप गुलाबराव, पीपीसी खरसावां के परियोजना सहायक पप्पू…

Read More

खरसावां-कुचाई में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार और स्नेह का धागा, उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की kharsawan  खरसावां, कुचाई एवं बड़ाबाम्बो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना एवं तिलक के बाद भाइयों की…

Read More

खरसावां के र्बोरडा में रक्षाबंधन पर सजा छऊ का रंग, पारंपरिक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन, क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला को संरक्षित करना उदेश्य kharsawan  खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बोरडा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित छऊ नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुपस्थिति में उनके विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, पंचायत के…

Read More

डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक सम्पन्न हुई…* *पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार एवं चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत, जलापूर्ति की गुणवत्ता की नियमित निगरानी तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश…* Seraikella  सरायकेला-खरसावाँ। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित “विभागीय शिखर सम्मेलन” के संदर्भ में समाहरणालय सभागार में आज उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श (District Level Consultation Meeting) आयोजित की गई। बैठक में पेयजल स्रोतों की स्थिरता, ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं संधारण, जल संरक्षण तथा विभागीय समन्वय…

Read More

 रक्षाबंधन पर्व को लेकर आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…* Seraikella  उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सरायकेला द्वारा के द्वारा आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स, नंदी स्वीट्स, सालिग्राम स्वीट्स, न्यू गंगौर स्वीट्स सहित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सैनिटेशन, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण की व्यवस्था तथा निर्धारित खाद्य…

Read More

खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में ‘तरू भ्राता’ कार्यक्रम, बच्चों ने पेड़ों को बांधी ईको-फ्रेंडली राखी kharsawan  खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठे ‘तरू भ्राता’ (वृक्ष बंधु) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने के साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने प्लास्टिक एवं कृत्रिम सामग्रियों का उपयोग किए बिना जूट, मौली धागे, सूखे पत्ते, दालें और बीज जैसी प्राकृतिक वस्तुओं से आकर्षक…

Read More

खरसावां में शिशु मंदिर की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप में बांधी राखी Kharsawan  खरसावां शिशु मंदिर की बहनों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर खरसावां थाना परिसर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर स्नेह और सम्मान के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को अपना भाई मानते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात समाज की…

Read More