एक कदम प्रतिभा की खोज, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा
अपनी प्रतिभा निखारने का मंच, हर बच्चे में छिपी है कोई न कोई
प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संवरेगा भविष्य,
Kharsawan
खरसावां के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण प्रतिभा विकास मंच, सरायकेला-खरसावां की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को सुबह 9 बजे से सांडेबुरू के आठ मचिला मैदान में कक्षा प्रथम से दशम तक के स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान एवं सचिव परमेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गांवों में शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेलकूद, संगीत, नृत्य, चित्रकला, विज्ञान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाले बच्चों की प्रतिभा को सामने लाना है। मंच का मानना है कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत है उसे पहचानने, सही दिशा देने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली बच्चे संसाधनों और उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। मंच की ओर से बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार सही मार्गदर्शन, उचित प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की भी योजना है। मंच के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
November 13, 2026 3: 50 pm
Breaking
- खरसावां में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, खरना आज, महंगा भईले दऊरा, त कैसे करी ऐ छठी मईया… श्रद्वा व अनन्य भक्ति का पवित्र पर्व हैं छठ
- एक कदम प्रतिभा की खोज, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अपनी प्रतिभा निखारने का मंच, हर बच्चे में छिपी है कोई न कोई प्रतिभा, सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संवरेगा भविष्य,
- *50-ईचागढ़ एवं 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित…*
- पदमपुर काली मेले में पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, मां के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, बोले– पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक
- छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, महिला सुरक्षा और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
- मां काली की भक्ति में डूबा खरसावां, पदमपुर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 129वें पदमपुर काली मेले के पांचवें दिन भक्तों की लगी कतार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी डॉ. मीरा मुंडा के साथ टेका मत्था मां के दर्शन से मिलती है विकास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा : अर्जुन मुंडा
- खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व. कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
- दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
