खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में मना संविधान दिवस, विद्यार्थियों को बताए गए संविधान के आदर्श और महत्व, शिक्षकों ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मौलिक कर्तव्यों की दी जानकारी,
खरसावां
खरसावां प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व और उसमें निहित मूल्यों की जानकारी दी। साथ ही संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2015 से भारत सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च कानून है। यह सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनके मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने कहा कि संविधान के आदर्शों को आत्मसात करना और उनका पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई। मौके पर मनोज कुमार, नूतन रानी, महादेव मुंडा, शैलेश कुमार तिवारी, रेणुका महतो, गीता महतो, अनिष पुरती एवं सुभाष चंद्र तांती सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
November 27, 2026 2: 08 am
Breaking
- खरसावां के शिमला में संदिग्ध परिस्थिति में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, तीन साल पहले बड़े भाई की भी हुई थी मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से बढ़ा संदेह, पुलिस दुर्घटना मानकर कर रही जांच; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में मना संविधान दिवस, विद्यार्थियों को बताए गए संविधान के आदर्श और महत्व, शिक्षकों ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मौलिक कर्तव्यों की दी जानकारी,
- झारखंड की कला एवं संस्कृति राज्य का आईना : सोमनाथ सोनाराम जिला स्तरीय गीत-संगीत प्रतियोगिता में लगभग 200 कलाकारों ने लिया हिस्सा, विक्रम हालदार एवं टीम बनी सर्वश्रेष्ठ,
- सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय व्यक्ति जख्मी, मालवाहक वाहन के डाला के हुक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग,
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर विधायक दशरथ गागराई ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर बंधाया ढांढस,
- अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, 93 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर जताया शोक, जमशेदपुर में अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
- खरसावां में पारंपरिक ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित, पारंपरिक ग्राम व्यवस्था झारखंड की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और स्वशासन की सदियों पुरानी विरासत-बीडीओ,
