सरायकेला में अंडर-14 बालक फुटबॉल चयन-सह-ट्रायल कैंप आयोजित, 89 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Seraikella
सरायकेला, 17 सितंबर 2026: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में अंडर-14 बालक फुटबॉल चयन-सह-ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 120 बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव मोहम्मद दिलदार ने संयुक्त रूप से किया।
इस चयन-सह-ट्रायल कैंप का उद्देश्य प्रतिभावान बाल फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए चयनित करना है। कैंप में खिलाड़ियों ने अपनी फुटबॉल प्रतिभा, खेल कौशल एवं शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे चयन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यद्यपि इस कैंप सिर्फ़ उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिनका रजिस्ट्रेशन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में हो चुका है। डी एस ए सचिव ने खेल के क्षेत्र में कैरियर निर्माण के लिए फुटबॉल के मुख्य धारा से खिलाड़ियों को जुड़ने की अपील की । कैंप में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक श्री बलराम महतो, संजय सुंडी, दिकू हेंब्रम, भूटान स्वासी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के चयनकर्ता के रूप में अविनाश टोप्पो एवं बाबूराम मुंडा शामिल थे।
