खरसावां के डीपासाईं फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, उन्डी
एफसी को पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह बनी चैम्पियन,
“खेल अनुशासन, और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-राहुल सिंह
kharsawan
खरसावां के डीपासाईं फुटबॉल मैदान जय मां आकर्षिणी डीपासाईं के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र सें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में उन्डी एफसी 9.5 को 1-0 से पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह चैम्पियन बना। प्रतियोगिता में फाइनल मैच का शुभारंम खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, डीएसए सचिव मो. दिलदार, मुखिया सुनीता तापे, ग्राम प्रधान शांम्भो राउत ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया। साथ ही प्रतियोगिता के विजेता सालुका एफसी जोजोडीह को खस्सी एवं 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उन्डी एफसी 9.5 को उपविजेता के रूप में खस्सी एवं 10 हजार रुपये प्रदान किए गए। वहीं असुरा एफसी को खस्सी एवं छह हजार रुपये तथा बिरसा क्लब कुचाई को खस्सी एवं छह हजार रुपये का पुरस्कार मिला। अन्य पुरस्कारों में झारखंड रॉयल एफसी एवं पंकज एफसी को भी छह-छह हजार रुपये प्रदान किए गए। मौके पर श्री सिंह ने “खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ समाज में आपसी भाईचारा भी मजबूत करते हैं। सभी खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।” जबकि डीएसए सचिव मो. दिलदार ने कहा कि “फुटबॉल इस क्षेत्र में केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा और क्षेत्र की पहचान बन चुका है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का सराहनीय प्रयास किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग और मंच मिलता रहे।” मुखिया सुनीता तापे ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। डीपासाईं फुटबॉल प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। ग्राम प्रधान शांम्भो राउत ने कहा कि “डीपासाईं फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिला। हमारा उद्देश्य है कि गांव में खेल का वातावरण मजबूत हो और यहां के खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, डीएसए सचिव मो. दिलदार, मुखिया सुनीता तापे, ग्राम प्रधान शांम्भो राउत समेत कर्तिक राउत, राजेश राउत, सुरेश राउत, राजेन करमा, एसएल सम्राट आदि उपस्थित थे।
September 18, 2026 3: 00 pm
Breaking
- को-ऑपरेटिव बैंक के 35 करोड़ रुपये घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी सरायकेला में कार्रवाई से मचा हड़कंप, बैंक से करीब 35 करोड़ की निकासी का मामला ब्रांच मैनेजर सुनील सतपति समेत चार आरोपियों पर सजा की सुनवाई
- खरसावां के बड़ाबाम्बो चौक पर फायरिंग और गाली-गलौज मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा में फंसी गोली, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा, सुनील साहू का आपराधिक इतिहास
- खरसावां मे तेज रफ्तार बुलेट झाड़ी में घुसी, युवक घायल, कदमडीहा डीपासाई मार्ग पर हादसा, 40 फीट तक घिसटती गई बाइक सिर में लगी चोट, दो टांके लगाए गए; घटना सीसीटीवी में कैद,
- सरायकेला में अंडर-14 बालक फुटबॉल चयन-सह-ट्रायल कैंप आयोजित, 89 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- खरसावां के कुम्हारसाही के माता पाउडी के शक्ति पीठ पर विधि-विधान से हुई नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा, की गई आराधना, चढाया गया नयी फसल का भोग
- खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डे पर उत्पाद विभाग का धावा, पांच हजार किलो जावा महुआ जब्त, 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अड्डा ध्वस्त;
- खरसावां के संतारी मे खटिया पर आराम कर रहे व्यक्ति पर टांगी से हमला, गंभीर घायल को ग्रामीणों ने बचाया, सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर; आरोपी हिरासत में
- खरसावां के डीपासाईं फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, उन्डी एफसी को पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह बनी चैम्पियन, “खेल अनुशासन, और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-राहुल सिंह
