खरसावां मे भारत आदिवासी पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार और जनमुद्दों पर आंदोलन पर बनाई रणनीति, पंचायत व प्रखंड स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर,
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष महादेव मिंज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा संगठन का विस्तार प्रखंड और पंचायत स्तर तक करने पर जोर दिया। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की समस्याओं को लेकर मुद्दा आधारित लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने के साथ ही लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने लाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए 28 एवं 29 नवंबर 2026 को जमशेदपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की प्रभावी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश महासचिव कृष्ण हंसदा, सुशील बारला, मदन सोरेन, महादेव मिंज, तुरी सुण्डी, कोलम्बस हंसदा, बाबुराम सोय, गोलाराम लोवादा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
October 22, 2026 10: 49 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
