Author: Team eDesk

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हिंदी दिवस, हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है हिंदी-प्रदीप महतो kharsawan  खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मंगलवार को हिंदी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने हिंदी के महत्व, उसके सही प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए की। तत्पश्चात विद्यार्थियों के बीच ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हिंदी व्याकरण एवं हिंदी दिवस से जुड़े सवाल पूछे गए। सवाल आसान नहीं थे, लेकिन बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को तत्काल…

Read More

खरसावा के मां पाउड़ी शक्ति पीठ पर नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा कल, सरकारी स्तर पर पारंपरिक विधि-विधान से होगा आयोजन, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की होगी कामना Kharsawan  खरसावां के कुम्हारसाही स्थित मां पाउड़ी शक्ति पीठ में आगामी 16 सितंबर को पारंपरिक और भव्य नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा का आयोजन सरकारी स्तर पर किया जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। नुआखाई जंताल पूजा स्थानीय परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। देउरी सुकरा नायक ने बताया कि मां पाउड़ी शक्ति पीठ में आयोजित होने…

Read More

घर में निकला वाटर स्नेक; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू। Seraikella सरायकेला के हाट टोला स्थित लक्ष्मी मंदिर के समीप एक घर में एक 4 फीट लंबा वाटर स्नेक निकल आया। जिसके बाद बने भय के माहौल में उन्होंने तत्कालीन की सूचना सरायकेला के सर्पमित्र राजा बारीक को दी। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने सुरक्षित तरीके से उक्त सांप का रेस्क्यू करते हुए उसे समीप के जंगल में छोड़ दिया। राजा बारीक ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि यह समय संक्रमण काल का है। जब विभिन्न प्रकार के जीव विशेष कर सांप बेहद ही उद्वेलित…

Read More

खरसावांः अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब बरामद, पाचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, दो गिरफ्तार, एक फरार, 15.60 लीटर अवैध बीयर भी जब्त, फरार आरोपी की तलाश तेज Kharsawa खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह गांव में की गई छापेमारी में विभाग की टीम ने कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके…

Read More

जनता दरबार में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राशन कार्ड, पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े पहुंचे आवेदन, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश Seraikella  सरायकेला। समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सामुदायिक समस्याओं को…

Read More

रक्तदान को जनअभियान बनाने की तैयारी, पुलिस-औद्योगिक संस्थानों में लगेगा नियमित शिविर उपायुक्त ने रोस्टर तैयार कर नियमित रक्त संग्रहण के दिए निर्देश, विद्यालय-कॉलेजों में भी चलेगा जागरूकता अभियान Seraikella  सरायकेला। जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने और स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्त संग्रहण को सुदृढ़ करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में रक्त की वर्तमान उपलब्धता और संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नियमित…

Read More

18 वर्ष के विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण बनेगा प्राथमिकता स्कूल-कॉलेजों में ELC के गठन व संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित Seraikella  सरायकेला। विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए Electoral Literacy Club (ELC) को सक्रिय किया जाएगा। मंगलवार को NIC सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ELC के गठन, संचालन एवं गतिविधियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत संबंधित…

Read More

*विद्यालय एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club के गठन एवं संचालन को लेकर बैठक, *18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र विद्यार्थियों का Form-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पर विशेष जोर,  Seraikella  सरायकेला-खरसावां, 15 सितम्बर 2026। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज NIC सभागार में विद्यालय एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club (ELC) के गठन एवं संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय एवं…

Read More

बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान, 18 को सरायकेला में जुटेंगे आदिवासी-मूलवासी, स्टेडियम में शिबू सोरेन की प्रतिमा और गेट के नामकरण का विरोध, डीसी कार्यालय में सौंपेंगे ज्ञापन, आयोजकों ने कहा- विरोध सम्मान के खिलाफ नहीं, स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग Seraikella सरायकेला। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान और गरिमा को बनाए रखने की मांग को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में ‘वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान’ के तहत शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। रैली को लेकर…

Read More

खूंटपानी के पुरूनिया में शहीद शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, एनवाईएस मौदी को पराजित कर कोल्हान बेंगोल बींज बनी चैम्पियन, khutpani  खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया फुटबॉल मैदान में शहीद स्व. शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक मैदान में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले, वहीं दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहीद शिवचरण होनहागा की स्मृति को सम्मान…

Read More