घर में निकला वाटर स्नेक; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू।
Seraikella
सरायकेला के हाट टोला स्थित लक्ष्मी मंदिर के समीप एक घर में एक 4 फीट लंबा वाटर स्नेक निकल आया। जिसके बाद बने भय के माहौल में उन्होंने तत्कालीन की सूचना सरायकेला के सर्पमित्र राजा बारीक को दी। मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने सुरक्षित तरीके से उक्त सांप का रेस्क्यू करते हुए उसे समीप के जंगल में छोड़ दिया। राजा बारीक ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि यह समय संक्रमण काल का है। जब विभिन्न प्रकार के जीव विशेष कर सांप बेहद ही उद्वेलित है। और अपनी सुरक्षा एवं शीतलता की प्राप्ति के लिए बाहर विचरण कर रहे हैं। इस दौरान इनसे सुरक्षा एवं सतर्कता ही बेहतर उपाय है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि घर एवं घर के आसपास साफ सफाई रखें। झाड़ी झुरमुट नहीं उगने दे। अंधेरे में बाहर निकलते समय टॉर्च या अन्य साधनों से आवश्यक प्रकाश के साथ ही निकले। जमीन पर ना सोएं। सोने से पूर्व भी बिस्तर को अच्छी प्रकार से झाड़ कर साफ कर ले। और सबसे जरूरी सांप दिख जाने की स्थिति में उसे अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करें। नशा पान नहीं करें, और नशे की हालत में ऐसे जीवों के पास नहीं जाएं।
